1st Bihar Published by: 7 Updated Aug 14, 2019, 9:50:11 PM
- फ़ोटो
PATNA : सीएम नीतीश कुमार और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने 73वें स्वतंत्रता दिवस पर लोगों को बधाई दी. इन्होनें रक्षाबंधन को लेकर भी लोगों को शुभकामनाएं दी. स्वतंत्रता संग्राम में आहुति देने वाले तमाम सेनानियों और वीर सपूतों को नमन करते हुए सीएम ने कहा कि उनकी शहादत और कुर्बानियां अमर हैं. उनके संघर्ष और कुर्बानियों के कारण ही हम सभी को आजादी मिली है. पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने देश और राज्यवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि स्वतंत्रता के पवित्र दिन हम सभी को इस संकल्प को दोहराना होगा कि हम अपने देश की आज़ादी और अखंडता कि रक्षा हर कीमत पर करेंगे. सीएम नीतीश ने राज्य और देशवासियों से अपील की आपसी भाईचारा और सद्भावना का वातावरण रन बनाए रखें. उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के बीच अपार स्नेह का त्यौहार है. महिलाओं की सुरक्षा, अस्मिता, महिला सशक्तिकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को प्रदर्शित कर महिलाओं को सम्मान दें. पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने स्वतंत्रता दिवस पर लोगों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि देश को आज़ाद कराने वाले तमाम वीर सपूतों की कुर्बानियों को हमेशा याद रखेंगे. देश के हर एक घर में सामाजिक न्याय का किरण पहुंचाएंगे. राबड़ी देवी ने राज्यवासियों से अपील किया कि आज के दिन वे ये भी संकल्प लें कि हमसभी अपने राज्य बिहार को शिक्षित और समृद्ध बनाएंगे. पटना से राहुल सिंह की रिपोर्ट