1st Bihar Published by: Ganesh Samrat Updated Aug 26, 2020, 11:26:49 AM
- फ़ोटो
PATNA : मुख्यमंत्री आवास पर ज्ञापन देने जा रहे अतिथि शिक्षकों को पुलिस ने इको पार्क के पास ही रोक दिया. आपको बता दें कि कई विश्वविद्यालयों की गेस्ट फैकेल्टी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने फरियाद लगाने पहुंचने वाले थे लेकिन उसके पहले ही पुलिस ने उन्हें रोक दिया.
मौके पर शिक्षकों का कहना था कि हम अपने ही विभाग में गेस्ट फैकेल्टी हैं जबकि सभी सिटी में वैकेंसी निकली हुई है लेकिन फिर भी हमारी नियुक्ति नहीं की जा रही है. वहीं पुलिस द्वारा शिक्षकों को रोकने के क्रम में हल्का बल का प्रयोग करना पड़ा.
वहीं अतिथि शिक्षकों का कहना है कि उन्हें सीएम आवास जाकर केवल उन्हें मांग पत्र सौंपना था न की कोई विरोध प्रदर्शन करना था लेकिन फिर भी पुलिस उन्हें जाने से रोक रही है. शिक्षकों ने साफ कह दिया है कि अगर सरकार उनकी मांगें नहीं मानेगी तो हम इस चुनाव में नीतीश सरकार को जरूर सबक सिखाएंगे.