Hindi News / news / सीएम नीतीश आज करेंगे राज्य में सूखे की स्थिति की समीक्षा, सभी जिलों...

सीएम नीतीश आज करेंगे राज्य में सूखे की स्थिति की समीक्षा, सभी जिलों के डीएम और एसपी से करेंगे बात

1st Bihar Published by: 3 Updated Aug 18, 2019, 8:53:35 AM

सीएम नीतीश आज करेंगे राज्य में सूखे की स्थिति की समीक्षा, सभी जिलों के डीएम और एसपी से करेंगे बात

- फ़ोटो

PATNA: राज्य के कई जिलों में सुखाड़ से चिंतित सीएम नीतीश कुमार आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करेंगे. इस दौरान सीएम सभी जिलों के डीएम और एसपी से सूखे की हालात की जानकारी लेंगे. इससे पहले भी मुख्यमंत्री ने राज्य में सुखाड़ की हालत को लेकर अधिकारियों की बैठक बुलाई थी और उस बैठक में जिलों की ताजा हालात जानने के लिए 15 अगस्त का डेडलाइन तय किया था. इस साल सूबे के कई जिलों में अपेक्षा से कम बारिश हुई है. जिसे लेकर धान की रोपनी नहीं हो पाई है या फिर जिन जिलों में किसानों ने धान की रोपनी की भी है तो बारिश के अभाव में वहां धान की फसल सूख रही है. मुख्यमंत्री इस बैठक में सूबे के कई जिलों को सूखा प्रभावित जिला घोषित कर सकते हैं. बता दें कि किसानों को राहत देने के मकसद से सरकार ने उन्हें जल्द से जल्द डीजल अनुदान उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है.