1st Bihar Published by: 5 Updated Aug 21, 2019, 1:31:52 PM
- फ़ोटो
PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर मोकामा से आ रही है जहां विधायक अनंत सिंह के करीबी रणवीर यादव की गिरफ्तारी के बाद जमकर बवाल हुआ है। रणवीर यादव को पुलिस की गिरफ्त से छुड़ाने के लिए दर्जनों बाइकर्स ने जमकर बवाल काटा है। खबर के मुताबिक रणवीर यादव की गिरफ्तारी के बाद पंडारक थाने से ही पुलिस का पीछा लगभग आधा दर्जन चार पहिया और दर्जनों बाइक पर सवार लोग कर रहे थे। लोगों ने पुलिस की गाड़ियों पर जमकर पथराव किया है। पथराव में कई पुलिसवालों को चोट भी लगी है। यह पूरी घटना मोकामा थाना क्षेत्र में हुई है। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस को आशंका है कि रणवीर यादव को छुड़ाने के लिए लल्लू मुखिया ने इस पूरी साजिश को अंजाम दिया है।