Hindi News / news / पटना का हाईटेक हॉस्पीटल गायब करता है डेड बॉडी ! बीजेपी नेत्री के...

पटना का हाईटेक हॉस्पीटल गायब करता है डेड बॉडी ! बीजेपी नेत्री के प्राइवेट हॉस्पीटल के मैनेजर पर FIR दर्ज

1st Bihar Published by: 9 Updated Jul 12, 2019, 4:59:20 PM

पटना का हाईटेक हॉस्पीटल गायब करता है डेड बॉडी ! बीजेपी नेत्री के प्राइवेट हॉस्पीटल के मैनेजर पर FIR दर्ज

- फ़ोटो

PATNA:  बड़ी खबर पटना से जहां हाईटेक हॉस्पीटल पर डेड बॉडी को गायब करने का आरोप लगा है. बता दें कि यह अस्पताल प्रदेश बीजेपी की एक महिला नेता का है. शहर के सगुना मोड़ इलाके में स्थित अस्पताल में हर्ष फायरिंग के दौरान मारे गए एक शख्स के शव को गायब करने का आरोप है. हॉस्पीटल पर यह मामला दानापुर के शाहपुर थाने के एसएचओ ने दर्ज कराया है. बताया जा रहा है कि इलाके में एक शादी के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में एक शख्स को गोली लगी थी. गोली लगने के बाद घायल शख्स को इलाज के लिए  हाईटेक हॉस्पीटल में भर्ती कराया गया था. जहां सबूत मिटाने के मकसद से अस्पताल के कर्मचारियों ने शव को ही गायब कर दिया. इस घटना के बाद अस्पताल की काम करने के तरीके को लेकर गंभीर सवाल उठे थे और अस्पताल प्रबंधन की जमकर आलोचना हुई थी.