ब्रेकिंग
SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, बिहार में छूटे मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए शुरू होगा विशेष अभियान✦महिंद्रा वेयरहाउस में इलेक्ट्रिशियन की संदिग्ध मौत: शव रखकर परिजनों ने NH किया जाम, 50 लाख मुआवजे की मांग✦सब्जी बेचकर और ई-रिक्शा चलाकर बाप-बेटे ने पढ़ाया, सिपाही बनते ही बोलीं..आप लोगों को मैं नहीं जानती ✦15 साल में हुई सगाई, फिर सिर से उठा पिता का साया... UPSC में हासिल की AIR-9, अंजलि ने ऐसे रचा सफलता का इतिहास✦जिस जेल की थीं जेलर, अब वहीं बनीं कैदी: 2 महीने से फरार दिव्या चौधरी कोटा से गिरफ्तार, महिला बंदियों से घर का काम कराने का आरोप✦SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, बिहार में छूटे मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए शुरू होगा विशेष अभियान✦महिंद्रा वेयरहाउस में इलेक्ट्रिशियन की संदिग्ध मौत: शव रखकर परिजनों ने NH किया जाम, 50 लाख मुआवजे की मांग✦सब्जी बेचकर और ई-रिक्शा चलाकर बाप-बेटे ने पढ़ाया, सिपाही बनते ही बोलीं..आप लोगों को मैं नहीं जानती ✦15 साल में हुई सगाई, फिर सिर से उठा पिता का साया... UPSC में हासिल की AIR-9, अंजलि ने ऐसे रचा सफलता का इतिहास✦जिस जेल की थीं जेलर, अब वहीं बनीं कैदी: 2 महीने से फरार दिव्या चौधरी कोटा से गिरफ्तार, महिला बंदियों से घर का काम कराने का आरोप

पटना में CIMP की पूर्व छात्रा ने निदेशक पर दर्ज कराया छेड़खानी का केस, कहा- गंदे तरीके से बॉडी टच किया था और शिकायत करने पर दी कॉलेज से हटाने की धमकी

PATNA : हाल ही में CIMP के एक छात्र के खुदकुशी के प्रयास के बाद अब एक CIMP की पूर्व छात्रा ने निदेशक पर छेड़खानी का केस दर्ज कराया है. सत्र 2016-18 की एक छात्रा ने शुक्

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA  : हाल ही में CIMP के एक छात्र के खुदकुशी के प्रयास के बाद अब एक CIMP की पूर्व छात्रा ने निदेशक पर छेड़खानी का केस दर्ज कराया है.  सत्र 2016-18 की एक छात्रा ने शुक्रवार को निदेशक पर जक्कनपुर थाने में मामला दर्ज कराया है. 

छात्रा का आरोप लगाया है कि निदेशन ने उनके साथ केबिन में छेड़खानी की थी. जिसके बाद उसने संस्थान के अंदर इसकी शिकायत की थी, पर उसे बाहर शिकायत करने से रोक दिया गया. सामाजिक बदनामी का डर दिखा कर कॉलेज से निकालने और डिग्री नहीं देने की धमकी भी दी गई थी. शुक्रवार को मामला दर्ज कराने छात्रा के साथ हॉस्टल की तत्कालीन वार्डन भी थाने आई और कहा कि मामला सही है. 

छात्रा ने अपनी शिकायत में लिखा है कि CIMP के निदेशक डॉ. मुकुंद दास ने एक शाम ऑफिस स्टाफ से कहकर मुझे अपने केबिन में बुलाया और टाइपिंग आने की बात पूछी. मैनें हां कहा तो उन्होंने कंप्यूटर पर टाइपिंग करने को कहा. जब मैने टाइपिंग शुरू की तो उन्होंने पीछे से मेरी बॉडी को बुरे तरीके से टच किया. इस पर मैं चिखती हुई हाथ झटक कर बाहर निकल गई और सारी बात दोस्तों को बताई. बात पूरे कैंपस में फैल गई तो कॉलेज से हटाने की धमकी दी गई. मेरा सारा पैसा कॉलेज फीस में जा चुका था, इसलिए डर से थाने नहीं गई.