ब्रेकिंग
50 हजार के विवाद में दादी बनी कातिल, बहू से बदला लेने के लिए 4 साल के पोते की हत्याकांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने बेगूसराय की कोर्ट में किया सरेंडर, अदालत से मिली राहत; क्या है मामला?बांकीपुर उपचुनाव: पार्टी उम्मीदवार वीणा मानवी की गिरफ्तारी पर भड़के तेज प्रताप यादव, जानिए..क्या बोले JJD चीफ?बिहार की कोर्ट का अहम फैसला: दो दोषियों को आजीवन कारावास की सजा, तीन मासूमों की तस्करी का मामलाटीबी मुक्त बिहार अभियान को मिलेगी नई रफ्तार, 14 अगस्त तक 1 करोड़ लोगों की होगी स्क्रीनिंग; NCC कैडेट संभालेंगे मोर्चा50 हजार के विवाद में दादी बनी कातिल, बहू से बदला लेने के लिए 4 साल के पोते की हत्याकांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने बेगूसराय की कोर्ट में किया सरेंडर, अदालत से मिली राहत; क्या है मामला?बांकीपुर उपचुनाव: पार्टी उम्मीदवार वीणा मानवी की गिरफ्तारी पर भड़के तेज प्रताप यादव, जानिए..क्या बोले JJD चीफ?बिहार की कोर्ट का अहम फैसला: दो दोषियों को आजीवन कारावास की सजा, तीन मासूमों की तस्करी का मामलाटीबी मुक्त बिहार अभियान को मिलेगी नई रफ्तार, 14 अगस्त तक 1 करोड़ लोगों की होगी स्क्रीनिंग; NCC कैडेट संभालेंगे मोर्चा

सिगरेट पीने से कैंसर और शराब से दिमाग खराब होता है, बोले सुब्रमण्यम स्वामी..जो शराब बेचता है वो देशद्रोही है

PATNA: पटना में लॉ कॉन्क्लेव में शामिल होने के बाद पूर्व केंन्द्रीय मंत्री सुब्रमण्यम स्वामी ने मीडिया को संबोधित किया। बिहार में लागू पूर्ण शराबबंदी के सवाल पर उन्होंने कहा क

सिगरेट पीने से कैंसर और शराब से दिमाग खराब होता है, बोले सुब्रमण्यम स्वामी..जो शराब बेचता है वो देशद्रोही है
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: पटना में लॉ कॉन्क्लेव में शामिल होने के बाद पूर्व केंन्द्रीय मंत्री सुब्रमण्यम स्वामी ने मीडिया को संबोधित किया। बिहार में लागू पूर्ण शराबबंदी के सवाल पर उन्होंने कहा कि शराब को कभी हाथ नहीं लगाना चाहिए। शराब दिमाग के खराब कर देता है। शराब जो लोग बेचते हैं वो देशद्रोही होते हैं। शराब और सिगरेट पीना हमारी संस्कृत नहीं रही है। लोगों को इन सब चीजों से दूरी बनाना चाहिए। इसे लेकर लोगों को जागरूक करना बेहद जरूरी है। शराबबंदी को कैसे सफल बनाना है इसे लेकर प्रयास करना चाहिए।


गौरतलब है कि बिहार में 2016 अप्रैल से पूर्ण शराबबंदी लागू है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में शराब पीने और शराब बेचने दोनों पर पाबंदी लगा रखी है। इसके बावजूद कुछ लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। आए दिन ऐसे लोग पुलिस के हत्थे चढ रहे हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुब्रमण्यम स्वामी से जब इस संबंध में पत्रकारों ने सवाल किया तो उन्होंने सबसे पहले कहा कि शराब को कभी हाथ नहीं लगाना चाहिए। जो लोग शराब पीते हैं उन्हें पीना छोड़ देना चाहिए। इसकी जगह रस्म पी लो लेकिन शराब नहीं पीयो। 


उन्होंने कहा कि तमिलनाडु में अरहर की दाल से बने रस्म को पीने से नुकसान नहीं होगा। वो पी सकते हैं लेकिन शराब को हाथ नहीं लगाए। यह नशा पैदा करता है। शराब और सिगरेट को तो बिल्कुल ही नहीं छुना चाहिए। सिगरेट पीने से कैंसर होता है और शराब दिमाग को खराब कर देता है। शराब की बिक्री जो लोग करते हैं वो देशद्रोही हैं। लोग सिगरेट और शराब को हाथ नहीं लगाए इसके लिए पब्लिक को एवेयरनेस करना बहुत जरूरी है। 


सिनेमा में शराब पीते दिखाया जाता हैं  जो गलत है। नाइट क्लब में शराब बांटी जाती है। शराब पीने से ही मर्द हो जाएगों ऐसी बातें कही जाती है। यहां तक कि महिलाओं को भी जबरन शराब पिलाई जाती है। जो हमारी संस्कृति कही से नहीं है।अच्छे लोग कभी शराब नहीं पीते हैं। वही नीतीश कुमार पर उन्होंने कहा कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार और NDA का DNA एक ही है। मैं चाहता हूं वो वापस आये, हमसे मिलेंगे तो मन बदल जाएगा।




टैग्स