ब्रेकिंग
मधुबनी में घरेलू गैस सिलेंडर की जमाखोरी का भंडाफोड़: दुकान और घर से 21 सिलेंडर जब्त, FIR की तैयारीBIHAR NEWS: थाने में आवेदन लिखने के नाम पर पैसे की वसूली, शिकारपुर थाने का वीडियो वायरलपटना सिटी के लापता डेकोरेटर कारोबारी का शव नरैना नदी से बरामद, परिजनों के बीच मचा कोहराम मुजफ्फरपुर में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 20 हजार रुपये घूस लेते पंचायत रोजगार सेवक रंगेहाथ गिरफ्तारबिहार के गांवों में जमीन,मकान, दुकान से लेकर पानी-नाली पर लगेगा टैक्स, सम्राट सरकार ने दी मंजूरी, लोगों से मोटा कर वसूलेगी पंचायतमधुबनी में घरेलू गैस सिलेंडर की जमाखोरी का भंडाफोड़: दुकान और घर से 21 सिलेंडर जब्त, FIR की तैयारीBIHAR NEWS: थाने में आवेदन लिखने के नाम पर पैसे की वसूली, शिकारपुर थाने का वीडियो वायरलपटना सिटी के लापता डेकोरेटर कारोबारी का शव नरैना नदी से बरामद, परिजनों के बीच मचा कोहराम मुजफ्फरपुर में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 20 हजार रुपये घूस लेते पंचायत रोजगार सेवक रंगेहाथ गिरफ्तारबिहार के गांवों में जमीन,मकान, दुकान से लेकर पानी-नाली पर लगेगा टैक्स, सम्राट सरकार ने दी मंजूरी, लोगों से मोटा कर वसूलेगी पंचायत

चुनाव आयोग के सामने शिकायत लेकर पहुंची RJD, प्रशासन पर दुर्भावना के साथ काम करने का लगाया आरोप

PATNA : बिहार में विधानसभा चुनाव से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, आरजेडी ने चुनाव आयोग के सामने प्रशासन के दावे को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं. आरजेडी नेताओं ने राज्य के मुख्य

चुनाव आयोग के सामने शिकायत लेकर पहुंची RJD, प्रशासन पर दुर्भावना के साथ काम करने का लगाया आरोप
Anamika
2 मिनट

PATNA : बिहार में विधानसभा चुनाव से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, आरजेडी ने चुनाव आयोग के सामने प्रशासन के दावे को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं. 

आरजेडी नेताओं ने राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से मुलाकात कर आरोप लगाया है कि जिला प्रशासन उनकी पार्टी के साथ भेदभावपूर्ण तरीके से बर्ताव कर रहा है.आरजेडी के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने आज मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से मुलाकात की और आरजेडी को परेशान करने का बड़ा आरोप प्रशासन पर लगाया है. 

आरजेडी की तरफ से मनोज झा ने चुनाव आयोग के सामने जो शिकायत की है उसमें कहा गया है कि जिला स्तर पर भी पार्टी के साथ भेदभाव किया जा रहा है. मनोज झा ने कहा है कि प्रशासनिक मंजूरी के बावजूद उनकी पार्टी के पोस्टर बैनर को लगाने नहीं दिया जा रहा है. आरजेडी नेताओं ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से मुलाकात करने के बाद कहा है कि आयोग की तरफ से उन्हें भरोसा दिया गया है कि वह इस मामले को गंभीरता से लेगी. मनोज झा ने कहा है कि कोरोना काल  में चुनाव प्रचार बेहद सीमित प्रसार माध्यम के जरिए हो रहा है और ऐसे में अगर पोस्टर होडिंग को लगाने की मंजूरी नहीं मिलेगी तो फिर चुनाव पर इसका असर पड़ेगा.

टैग्स