ब्रेकिंग
कचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीजकचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीज

चुनाव ड्यूटी पर जा रहे सुरक्षाकर्मियों की तीन बस और कंटेनर में टक्कर, ड्राइवर और दो जवान की मौत

GOPALGANJ : बिहार में गोपालगंज से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां चुनाव ड्यूटी पर जा रहे सुरक्षाकर्मियों की तीन बस और कंटेनर में जोरदार टक्कर हुई है। जिसमें ड्राईवर और

चुनाव ड्यूटी पर जा रहे सुरक्षाकर्मियों की तीन बस और कंटेनर में टक्कर, ड्राइवर और दो जवान की मौत
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

GOPALGANJ : बिहार में गोपालगंज से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां चुनाव ड्यूटी पर जा रहे सुरक्षाकर्मियों की तीन बस और कंटेनर में जोरदार टक्कर हुई है। जिसमें ड्राईवर और एक जवान की मौत हो गई। यह घटना सिधवलिया थाना क्षेत्र के बरहिमा एनएच-27 की बताई जा रही है। इस घटना के बाद मौके पर अफरा -तफरी का माहौल कायम हो गया है। 


मिली जानकारी के अनुसार, गोपालगंज में चुनावी ड्यूटी पर सुरक्षाकर्मियों को लेकर जा रही बस और कंटेनर में टक्कर हो गयी। इस हादसे में एक बस के चालक अशोक उरांव , जवान पवन कुमार सिपाही और दिग्विजय कुमार की मौत की जानकारी सामने आयी है। यह घटना सिधवलिया थाना क्षेत्र के बरहिमा एनएच-27 का है। सुरक्षाकर्मियों की तीन बसें और एक कंटनेर में भीषण टक्कर हुई है। इस हादसे में आधा दर्जन सुरक्षाकर्मी जख्मी बताए जा रहे हैं। कुल 242 सुरक्षाकर्मी चुनाव ड्यूटी के लिए गोपालगंज से सुपौल जा रहे थे। 


बताया जा रहा है कि, रविवार को सुरक्षाकर्मियों को लेकर तीन बसें गोपालगंज से सुपौल जा रही थी। सभी सुरक्षाकर्मियों की ड्यूटी लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में लगी थी।  इसी क्रम में सिधवलिया थाना क्षेत्र में नेशनल हाइवे पर सड़क हादसे का शिकार तीनों बस हो गयी। एक कंटेनर से बस की भीषण टक्कर हो गयी। बीच सड़क पर इस हादसे से अफरा-तफरी मच गयी।