ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनसीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइन

चीनी महिला से पूछताछ जारी, गया SSP ने कहा- वीजा कैंसिल किया जाएगा

GAYA: बोधगया में एक चीनी महिला मिस सांग जियालॉन को गया पुलिस ने हिरासत में लिया है। इस संबंध में गया की एसएसपी हरप्रीत कौर ने आयोजित प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि चीनी महिला के

चीनी महिला से पूछताछ जारी, गया SSP ने कहा- वीजा कैंसिल किया जाएगा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

GAYA:  बोधगया में एक चीनी महिला मिस सांग जियालॉन को गया पुलिस ने हिरासत में लिया है। इस संबंध में गया की एसएसपी हरप्रीत कौर ने आयोजित प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि चीनी महिला के संबंध में पुलिस को यह सूचना मिली थी कि वह अपने निर्धारित अवधि से अधिक समय से भारत में रूकी हुई हैं। और वह कुछ दिनों पूर्व बोधगया में महापावन दलाई लामा की शिक्षा ग्रहण करने आई हुई हैं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिला का पता लगाया। तब पता चला कि उक्त महिला बोधगया के एक गेस्ट हाउस में कुछ दिनों से रूकी हुई थी। महिला से हर बिन्दु पर पूछताछ किया गया और इनके पास से उपलब्ध दस्तावेजों की जांच की गई।


एसएसपी ने कहा कि उक्त महिला 19 अक्टूबर 2019 में पहली बार भारत आई थी। इस दौरान ये महापावन दलाई लामा की शिक्षा ग्रहण करने बोधगया आई थी। इसके उपरांत ये जनवरी 2020 को नेपाल गई फिर 4 दिन बाद 20 जनवरी 2020 को भारत आ गई। वीजा के शर्तों के अनुसार इन्हें लगातार 90 दिनों तक ही भारत में रहने की अनुमति थी, परन्तु इनके द्वारा इस शर्त का उल्लंघन किया गया। 


इसका कारण पूछने पर महिला ने बताया कि ई-टूरिस्ट वीजा पर भारत आई थी और कोरोना के बाद वापस नहीं लौटी और भारत में सेंट्रल तिब्बत सावा एसोसिएशन मैक्लिाडगंज, हिमाचल प्रदेश में ही रह गई। दिनांक 22 दिसम्बर को ये महापावन दलाई लामा की शिक्षा ग्रहण करने बोधगया आई थी। नियमानुसार इन्हें एफआरआरओ कोलकाता के द्वारा लीव इंडिया नोटिस जारी किया गया है और इनके वीजा को कैंसिल कर दिया गया है। इन्हें एफआरआरओ दिल्ली के पास डिपोर्ट करने भेजा जा रहा है।