ब्रेकिंग
भागवत कथा में डांस करने पर पति ने उठा लिया बड़ा कदम, पत्नी-दो बच्चों की हत्या कर खुद किया सुसाइडभरत तिवारी एनकाउंटर की जांच जारी, रामकृपाल यादव बोले- बहुत जल्द दूध का दूध, पानी का पानी होगाभरत तिवारी एनकाउंटर पर सियासत तेज, 5 जुलाई को सम्राट चौधरी के समर्थन में होगी बहुजन महापंचायतदिल्ली-एनसीआर समेत भारत के कई हिस्सों में भूकंप के झटके, 6.2 रही तीव्रता‘लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी’, PMCH प्राचार्य पर एक्शन के बाद स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का पहला रिएक्शनभागवत कथा में डांस करने पर पति ने उठा लिया बड़ा कदम, पत्नी-दो बच्चों की हत्या कर खुद किया सुसाइडभरत तिवारी एनकाउंटर की जांच जारी, रामकृपाल यादव बोले- बहुत जल्द दूध का दूध, पानी का पानी होगाभरत तिवारी एनकाउंटर पर सियासत तेज, 5 जुलाई को सम्राट चौधरी के समर्थन में होगी बहुजन महापंचायतदिल्ली-एनसीआर समेत भारत के कई हिस्सों में भूकंप के झटके, 6.2 रही तीव्रता‘लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी’, PMCH प्राचार्य पर एक्शन के बाद स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का पहला रिएक्शन

छठ में घर जा रहे हैं तो यह काम अवश्य कर लें, एसएसपी गरिमा मलिक की अपील सुनिए

PATNA : छठ महापर्व के मौके पर पटना में रहने वाले ज्यादातर लोग अपने गांव या घर चले जाते हैं। घरों में बंद ताले चोरों के लिए सॉफ्ट टारगेट होते हैं लिहाजा छठ पर्व खत्म होने के बा

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : छठ महापर्व के मौके पर पटना में रहने वाले ज्यादातर लोग अपने गांव या घर चले जाते हैं। घरों में बंद ताले चोरों के लिए सॉफ्ट टारगेट होते हैं लिहाजा छठ पर्व खत्म होने के बाद चोरी के मामले को सामने आते हैं। छठ के मौके पर घर जाने वाले लोगों से पटना पुलिस ने खास अपील की है। 

पटना की एसएसपी गरिमा मलिक ने छठ में घर जाने वाले लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। एसएसपी गरिमा मलिक ने कहा है अगर वह अपने घर में ताला बंद कर गांव या घर जा रहे हैं तो इसकी जानकारी अपने पड़ोसी के साथ-साथ स्थानीय थाने को भी अवश्य दें। त्योहार के मौसम में चोरी की बढ़ी वारदात से निपटने के लिए लोगों की यह पहल असरदार हो सकती है। गरिमा मलिक ने कहा है कि जानकारी होने पर पड़ोसी भी आपके बंद घर की देखभाल कर सकते हैं साथ ही साथ पटना पुलिस भी उन इलाकों की गश्ती करेगी।

एसएसपी गरिमा मलिक ने सभी थानों को पुलिस गश्ती बढ़ाने का निर्देश दिया है। रात के वक्त मोबाइल टीम को मोहल्लों में गश्त करने और किसी भी अनजान व्यक्ति को देखते ही उससे पूछताछ करने का निर्देश दिया गया है। आपको बता दें कि पटना पुलिस हाल ही में चोरी की बड़ी घटनाओं को लेकर परेशान है।



टैग्स