ब्रेकिंग
बिहार में समाज कल्याण विभाग का बड़ा फेरबदल, 151 सीडीपीओ का तबादलायमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी वॉल्वो बस, 4 की मौत 27 घायल, कंडक्टर चला रहा था बसदिल्ली में 21.4 करोड़ का 15 KG सोना जब्त, थाईलैंड से आए पार्सल के साथ 4 गिरफ्तारपटना में ट्रैफिक को लेकर जरूरी अलर्ट: सड़क मरम्मत के कारण रात में बड़ा बदलाव, इन सड़कों पर यातायात रहेगा बंदसासाराम में फर्जी डिग्री वाले 13 शिक्षक बर्खास्त, वेतन वसूली का भी आदेशबिहार में समाज कल्याण विभाग का बड़ा फेरबदल, 151 सीडीपीओ का तबादलायमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी वॉल्वो बस, 4 की मौत 27 घायल, कंडक्टर चला रहा था बसदिल्ली में 21.4 करोड़ का 15 KG सोना जब्त, थाईलैंड से आए पार्सल के साथ 4 गिरफ्तारपटना में ट्रैफिक को लेकर जरूरी अलर्ट: सड़क मरम्मत के कारण रात में बड़ा बदलाव, इन सड़कों पर यातायात रहेगा बंदसासाराम में फर्जी डिग्री वाले 13 शिक्षक बर्खास्त, वेतन वसूली का भी आदेश

बिल्डिंग की छत गिरने से बड़ा हादसा: मलबे में कई लोगों के दबने की आशंका, रेस्क्यू जारी

DESK : इस वक्त की एक बड़ी खबर पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश से आ रही है। जहां मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा हुआ है। यहां एक बिल्डिंग की छत गिरने से उसके मलबे में कई लोग दब गए हैं। हादसे के

बिल्डिंग की छत गिरने से बड़ा हादसा: मलबे में कई लोगों के दबने की आशंका, रेस्क्यू जारी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK : इस वक्त की एक बड़ी खबर पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश से आ रही है। जहां मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा हुआ है। यहां एक बिल्डिंग की छत गिरने से उसके मलबे में कई लोग दब गए हैं। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीम पहुंच गई है और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।


मुजफ्फरनगर के जानसठ थानाक्षेत्र में हुए इस हादसे की जानकारी मिलने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने राहत और बचाव कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया है। सीएम के आदेश के बाद मौके पर एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें पहुंच गई हैं। बड़ी संख्या में जेसीबी को मलबा हटाने के काम में लगाया गया है।


मुख्यमंत्री ने राहत और बचाव कार्य को तबतक चलाने का निर्देश दिया है, जबतक कि अंतिम व्यक्ति को मलबे से बाहर न निकाल लिया जाए। मौके पर एम्बुलेंस के साथ डॉक्टरों की कई टीमों को तैनात किया गया है। मौके पर पहुंचे बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी राहत-बचाव कार्य में एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम की मदद कर रहे हैं।