Hindi News / news / छपरा में रंगदारी को लेकर तीन लोगों की हत्या, खूनी संघर्ष में हुआ...

छपरा में रंगदारी को लेकर तीन लोगों की हत्या, खूनी संघर्ष में हुआ मर्डर

1st Bihar Published by: 13 Updated Aug 20, 2019, 12:58:32 PM

छपरा में रंगदारी को लेकर तीन लोगों की हत्या, खूनी संघर्ष में हुआ मर्डर

- फ़ोटो

CHHAPRA: इस वक्त की बड़ी ख़बर छपरा से आ रही है. जहां तीन लोगों की हत्या कर दी गई है. बताया जा रहा है कि देर रात रंगदारी को लेकर विवाद हुआ था. जिसके बाद तीन लोगों का मर्डर कर दिया गया. घटना दिघवारा के दियारा की है. पुलिस ने तीन व्यक्तियों के शव को बरामद कर लिया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश कर रही है. जानकारी के मुताबिक बालू लदी नाव से रंगदारी को लेकर खूनी संघर्ष हुआ था. जिसमें 3 लोगों की हत्या कर दी गई. पुलिस ने तीनों की हत्या की पुष्टि कर दी है. वहीं ट्रिपल मर्डर की इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई.