ब्रेकिंग
Bihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंकमर में पिस्टल किसने रखी?' वायरल वीडियो पर डीएसपी ने दी सफाई, कहा..बदमाशों ने पुलिस पर तानी थी बंदूक4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावाBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंकमर में पिस्टल किसने रखी?' वायरल वीडियो पर डीएसपी ने दी सफाई, कहा..बदमाशों ने पुलिस पर तानी थी बंदूक4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावा

छपरा में स्वास्थ्यकर्मी का मर्डर, बदमाशों ने पीट-पीटकर मार डाला

CHHAPRA : इस वक्त एक ताजा खबर छपरा जिले से सामने आ रही है. जमीन विवाद को लेकर बदमाशों ने एक स्वास्थ्यकर्मी का मर्डर कर दिया है. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. पुलिस

छपरा में स्वास्थ्यकर्मी का मर्डर, बदमाशों ने पीट-पीटकर मार डाला
First Bihar
2 मिनट

CHHAPRA : इस वक्त एक ताजा खबर छपरा जिले से सामने आ रही है. जमीन विवाद को लेकर बदमाशों ने एक स्वास्थ्यकर्मी का मर्डर कर दिया है. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


घटना छपरा जिले के परसा थाना क्षेत्र की है. यहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत स्वास्थ्यकर्मी की हत्या कर दी गई है. बताया जा रहा है कि माडर दिघरा गांव के रहने वाले रामपुकार राय का भूमि सम्बंधित विवाद पूर्व से ही अपने पड़ोसी से चल रहा था. पड़ोसी द्वारा रामपुकार राय के घर के समीप उनकी भूमि पर निर्माण कार्य किया जा रहा था. 


इसके बाद रामपुकार राय ने अपने पुत्र लाल बिहारी राय (45), नागेंद्र राय, विजेंद्र राय के साथ  उस स्थान पर जाकर निर्माण कार्य रुकवाने की कोशिश की. वहां मौजूद लोगों ने धारदार हथियार से इन सभी लोगों पर हमला कर दिया गया, जिससे सभी घायल हो गये. इस घटना में एक स्वास्थ्यकर्मी की मौत हो गई.