ब्रेकिंग
फूड पॉइजनिंग से 8 बच्चों समेत 10 लोगों की तबीयत बिगड़ी, सभी एक ही परिवार के सदस्यसीएम सम्राट चौधरी ने मेट्रो स्टेशन का किया उद्घाटन, सिर्फ 16 मिनट में मलाही पकड़ी से ISBT तक का सफरपत्थर खदान में हादसा: कर्नाटक में चट्टान गिरने से बिहार के 7 मजदूरों की मौत, कई लोग घायल; CM ने जताया दुखबिहार में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप, हत्या है या आत्महत्या?50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, जिले के Top10 अपराधियों में है शामिल; डकैती कांड में था फरारफूड पॉइजनिंग से 8 बच्चों समेत 10 लोगों की तबीयत बिगड़ी, सभी एक ही परिवार के सदस्यसीएम सम्राट चौधरी ने मेट्रो स्टेशन का किया उद्घाटन, सिर्फ 16 मिनट में मलाही पकड़ी से ISBT तक का सफरपत्थर खदान में हादसा: कर्नाटक में चट्टान गिरने से बिहार के 7 मजदूरों की मौत, कई लोग घायल; CM ने जताया दुखबिहार में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप, हत्या है या आत्महत्या?50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, जिले के Top10 अपराधियों में है शामिल; डकैती कांड में था फरार

छपरा में उपद्रव मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, 186 लोगों के खिलाफ केस दर्ज, अबतक 30 से अधिक आरोपी अरेस्ट

CHHAPRA: छपरा के भगवान बाजार में प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए उपद्रव के मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। शोभा यात्रा पर पथराव के मामले में पुलिस ने दो अलग-अलग केस दर्ज किया ह

छपरा में उपद्रव मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, 186 लोगों के खिलाफ केस दर्ज, अबतक 30 से अधिक आरोपी अरेस्ट
Mukesh Srivastava
2 मिनट

CHHAPRA: छपरा के भगवान बाजार में प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए उपद्रव के मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। शोभा यात्रा पर पथराव के मामले में पुलिस ने दो अलग-अलग केस दर्ज किया है। एक केस में 116 लोगों को नामजद किया गया है जबकि दूसे में 70 लोगों को नामजद करते हुए आरोपी बनाया गया है। इस मामले में पुलिस अबतक 30 से अधिक लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।


दरअसल, शुक्रवार की सुबह करीब 5:00 बजे भगवान बाजार थाना क्षेत्र के नई बाजार के पास मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन जुलूस निकाला गया था। इसी दौरान एक समुदाय विशेष के लोगों ने जुलूस पर पथराव शुरू कर दिया। जिसके बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने भारी मशक्कत के बाद हालाक को काबू में किया था।


पुलिस की देखरेख में सभी प्रतिमा का विसर्जन कराया गया था। पुलिस घटना को अंजाम देने वाले उपद्रवियों की पहचान के लिए वीडियो फुटेज को खंगाल रही थी। एहतियात के तौर पर सदर अनुमंडल में 02 दिनों के लिए इंटरनेट सेवा बंद कर दिया गया है। 29 अक्टूबर की शाम 6 बजे तक इंटरनेट सेवा बाधित रहेगी। इसी बीच पुलिस ने इस मामले में कुल 186 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाते हुए केस दर्ज किया है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।