Hindi News / news / छपरा में नहाने के दौरान तालाब में डूबे तीन युवक, दो की मौत,...

छपरा में नहाने के दौरान तालाब में डूबे तीन युवक, दो की मौत, एक की हालत गंभीर

1st Bihar Published by: Updated Oct 08, 2019, 12:26:56 PM

छपरा में नहाने के दौरान तालाब में डूबे तीन युवक, दो की मौत, एक की हालत गंभीर

- फ़ोटो

CHHAPRA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है छपरा से जहां तालाब में डूबने से दो युवकों की मौत हो गई. इस घटना में एक अन्य युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है. हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के घर में मातमी सन्नाटा छा गया. घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल में भेजा है. 

घटना सारण जिले के बनियापुर थाना इलाके की है. जहां जहांगीरपुर में तालाब में नहाने के दौरान तीन युवक डूब गए. इस घटना में दो युवकों की जान चली गई. एक अन्य की हालत नाजुक बताई जा रही है. उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां डॉक्टर उसकी इलाज कर रहे हैं.