Hindi News / news / मूर्ति विसर्जन के दौरान नाव पलटने से 3 लड़के डूबे, 2 युवकों की...

मूर्ति विसर्जन के दौरान नाव पलटने से 3 लड़के डूबे, 2 युवकों की मौत

1st Bihar Published by: DHANANJAY KUMAR Updated Feb 01, 2020, 6:31:14 PM

मूर्ति विसर्जन के दौरान नाव पलटने से 3 लड़के डूबे, 2 युवकों की मौत

- फ़ोटो

CHHAPRA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है छपरा से जहां सरस्वती पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन के दौरान नाव पलट गई है. तालाब में नाव पलटने से 2 लड़कों की मौत हो गई है. घटनास्थल अफरा-तफरी का माहौल है. एक युवक ने तैरकर अपनी जान बचा ली. जबकि अन्य दो लड़कों की डेड बॉडी को तलाश किया जा रहा है. घटनास्थल पर पुलिस मौजूद है. 


घटना छपरा जिले के इसुआपुर प्रखण्ड के पुरसौली गांव की है. जहां मूर्ति विसर्जन के दौरान नाव पलट गई है. तालाब में नाव पलटने से 3 लड़कों की मौत हो गई है. मिली जानकारी के मुताबिक 3 लड़के मूर्ति विसर्जन करने के लिए नाव पर गए थे. इस दौरान तालाब में नाव डूब गई. बताया जा रहा है कि ग्रामीणों की मदद से अभितेेश कुमार उर्फ बिटन कुमार सिंह को बाहर निकाला गया. जबकि अन्य दो युवक सोनू कुमार सिंह और कुंदन राउत की डूबने से मौत हो गई. 


हादसे के बाद अफरा-तफरी का माहौल है. मृतक के परिजनों में मातम का माहौल है. घरवालों में चीख-चीत्कार मचा हुआ है. घटनास्थल पर मौजूद पुलिस टीम गोताखोरों की मदद से युवकों की डेड बॉडी को तलाशने में जुटी हुई है.