ब्रेकिंग
Bihar weather : आज घर से निकलने से पहले पढ़ लें! बिहार के 27 जिलों में तेज बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनीBihar News : बिहार से हरियाणा जाना होगा आसान! 6 शहरों से शुरू होगी सरकारी AC बस सेवाBihar Ias Transfer: बिहार के 10 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, पूरी लिस्ट देखिए..बिहार प्रशासनिक सेवा के 11 अफसरों का ट्रांसफर, कई जिलों में DDC-DTO और SDO की पोस्टिंग; लिस्ट देखें..‘अब तक लोग BJP के डर से भागते थे, पहली बार उम्मीदवार ही भाग गया’, प्रशांत किशोर का तीखा हमलाBihar weather : आज घर से निकलने से पहले पढ़ लें! बिहार के 27 जिलों में तेज बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनीBihar News : बिहार से हरियाणा जाना होगा आसान! 6 शहरों से शुरू होगी सरकारी AC बस सेवाBihar Ias Transfer: बिहार के 10 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, पूरी लिस्ट देखिए..बिहार प्रशासनिक सेवा के 11 अफसरों का ट्रांसफर, कई जिलों में DDC-DTO और SDO की पोस्टिंग; लिस्ट देखें..‘अब तक लोग BJP के डर से भागते थे, पहली बार उम्मीदवार ही भाग गया’, प्रशांत किशोर का तीखा हमला

‘लालू के जंगलराज को लोग अबतक नहीं भूले, बयान बहादुर बन रहे तेजस्वी’ छपरा में बोले रोहित कुमार सिंह

CHHAPRA: छपरा एकमा में मीडिया से बात करते हुए युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा कि राज्य की जनता लालू परिवार के जंगलराज को नहीं भूली है। उन्होंने कहा कि शाम 5

‘लालू के जंगलराज को लोग अबतक नहीं भूले, बयान बहादुर बन रहे तेजस्वी’ छपरा में बोले रोहित कुमार सिंह
Mukesh Srivastava
2 मिनट

CHHAPRA: छपरा एकमा में मीडिया से बात करते हुए युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा कि राज्य की जनता लालू परिवार के जंगलराज को नहीं भूली है। उन्होंने कहा कि शाम 5 बजे के बाद लोग अपने घरों से नहीं निकलते थे लेकिन आज लालू प्रसाद के राजकुमार तेजस्वी यादव बड़ी बड़ी बात कर रहे हैं।


रोहित सिंह ने कहा कि बिहार के नवनिर्माण हेतु युवा वर्ग को कमर कसकर काम करना होगा। बिहार विश्व के प्रथम लोकतंत्र की भूमि है यहां राजा,रानी और राजकुमार की व्यवस्था नहीं चलेगी। पूरी दुनिया हमारे देश के ओर देख रही है, इसका श्रेय हमारे देश के नेतृत्व को जाता है। किडनैपिंग उद्योग के संरक्षक राष्ट्रीय जनता दल के लोगों के मुंह से सुशासन शब्द शोभा नहीं देता है। युवा चेतना बिहार के स्वर्णिम भविष्य हेतु प्रयासरत है।


उन्होंने कहा कि महिलाओं, युवाओं, किसानों, मजदूरों और वंचितों को मिलकर बिहार के नवनिर्माण हेतु प्रयास करना है। सारण विभूतियों की भूमि है लालू यादव इसी प्रमंडल के रहने वाले हैं। उन्होंने ना तो छपरा जिला के लिए कुछ किया ना बिहार के लिए और आज उनके राजकुमार बयान बहादुर बन रहे हैं। रोहित ने कहा कि हम खेत में खुरपी चलाने वाले किसान-मजदूर की संतान को समाज के मुख्यधारा से जोड़ने हेतु अभियान चला रहे हैं।