Hindi News / news / छपरा में जिला परिषद अध्यक्ष के भैसुर का मर्डर, अपराधियों ने मारी गोली

छपरा में जिला परिषद अध्यक्ष के भैसुर का मर्डर, अपराधियों ने मारी गोली

1st Bihar Published by: Updated Feb 23, 2020, 10:21:26 AM

छपरा में जिला परिषद अध्यक्ष के भैसुर का मर्डर, अपराधियों ने मारी गोली

- फ़ोटो

CHHAPRA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है छपरा से जहां अपराधियों ने जिला परिषद अध्यक्ष के भैसुर का मर्डर कर दिया है. इस हत्या से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. हत्या से आक्रोशित परिजनों ने हॉस्पिटल में जमकर हंगामा किया है. पुलिस हत्या के छानबीन में जुटी हुई है. 


वारदात छपरा जिले के मढ़ौरा रेलवे स्टेशन की है. जहां ट्रैक के पास अपराधियों ने जिला परिषद अध्यक्ष मीणा अरुण के भैसुर का मर्डर कर दिया. मिली जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान अर्जुन सिंह के रूप में की है. बताया जा रहा है कि अर्जुन सिंह कहीं से आ रहे थे. इस दौरान अपराधियों ने उनकी हत्या कर दी. बता दें कि ये वहीं जिला परिषद अध्यक्ष मीणा अरुण हैं. छपरा में पुलिस हत्याकांड में जिनका नाम आया था. 


छपरा की जिला परिषद अध्यक्ष मीणा अरुण का परिवार अक्सर विवादों में घिरा रहता है. इससे पहले उनके पति भी मर्डर केस में जेल जा चुके हैं. भैसुर के मर्डर के बाद पुलिस इसे आपसी रंजिश में जोड़कर देख रही है. हॉस्पिटल में हंगामा के दौरान स्थानीय लोगों ने पुलिस को भी मौके से खदेड़ दिया. आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया है. छपरा एसपी घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की तफ्तीश कर रहे हैं.