ब्रेकिंग
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने की घोषणा; मुकाबला हुआ दिलचस्पभरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाब‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने की घोषणा; मुकाबला हुआ दिलचस्पभरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाब‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाई

चावल कारोबारी की गोली मारकर हत्या, अपराधियों ने लूटे 3 लाख रुपये

ARARIA : बिहार के अररिया जिले में अपराधियों के हौसले काफी बुलंद हो गए हैं. सोनापुर-भोड़हर के बीच एसएसबी कैंप से एक किमी पहले बालूगढ़ के पास बेख़ौफ़ अपराधियों ने चावल कारोबारी की गोली म

चावल कारोबारी की गोली मारकर हत्या, अपराधियों ने लूटे 3 लाख रुपये
First Bihar
2 मिनट

ARARIA : बिहार के अररिया जिले में अपराधियों के हौसले काफी बुलंद हो गए हैं. सोनापुर-भोड़हर के बीच एसएसबी कैंप से एक किमी पहले बालूगढ़ के पास बेख़ौफ़ अपराधियों ने चावल कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी है. इतना ही नहीं उन्होंने वसूली के तीन लाख रुपये भी लूट लिए. मृतक की पहचान यूपी के कुशीनगर निवासी अमन गुप्ता के रूप में की गई है. इधर गोली लगने से घायल व्यापारी के स्टाफ को भी बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है. घायल स्टाफ राहुल कुमार गुप्ता भरगामा थाना क्षेत्र के सिमरबनी का रहने वाला बताया जा रहा है. 


जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि कारोबारी अपने स्टाफ के साथ तगादा का पैसा लेकर बाइक से फारबिसगंज लौट रहा था. तभी पहले से घात लगाए तीन बाइक पर सवार 6 अपराधियों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. लोगों ने आनन-फानन में अमन को इलाज के लिए अस्पताल ले जाना पहला लेकिन तबतक उसकी मौत हो चुकी थी. इधर घायल को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है. 


मामले की जानकारी पुलिस को मिली जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है. अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छावेमारी अभियान चलाया जा रहा है.