Hindi News / news / छठ पर्व में प्रेमिका से मिलने पहुंचा था प्रेमी, ग्रामीणों ने पकड़कर छठ...

छठ पर्व में प्रेमिका से मिलने पहुंचा था प्रेमी, ग्रामीणों ने पकड़कर छठ घाट पर ही करवा दी दोनों की शादी

1st Bihar Published by: SAURABH KUMAR Updated Oct 31, 2022, 9:13:47 PM

छठ पर्व में प्रेमिका से मिलने पहुंचा था प्रेमी, ग्रामीणों ने पकड़कर छठ घाट पर ही करवा दी दोनों की शादी

- फ़ोटो

SITAMARHI: बिहार के सीतामढ़ी जिले में पकड़ौआ विवाह का एक मामला सामने आया है। जहां महापर्व छठ पूजा के दौरान एक युवक को पकड़कर ग्रामीणों ने जबरन शादी करवा दी। दरअसल घर से सभी सदस्य छठ घाट पर अर्घ्य देने के लिए गये हुए थे तभी लड़की ने अपने प्रेमी को घर पर बुला लिया। 


इस दौरान ग्रामीणों ने दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया फिर दोनों को छठ घाट पर ले जाया गया जहां लड़की के परिजनों की उपस्थिति में दोनों की शादी करवा दी गयी। मामला बथनाहा थाना क्षेत्र के पंथपाकर गांव का है। जहां से 25 किलोमीटर दूर परिहार प्रखंड में रहने वाला युवक छठ पर्व के दौरान अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा था। 


लड़की के घरवाले छठ घाट पर गये थे लेकिन लड़की घर पर अकेली थी। गांव वालों ने देखा कि सब कोई घाट पर गये हैं और लड़की अकेली है। फिर थोड़ी देर में एक लड़का घर के दरवाजे पर पहुंचता है और फिर घर में दाखिल होता है। गांव वाले यह सब देख रहे थे और दोनों को घर से रंगे हाथों पकड़ा और दोनों को लेकर छठ घाट पर जा पहुंचे जहां दोनों की जबरन शादी करवा दी गयी। लड़के के घरवालों को इसकी सूचना दी गयी है। पूरे इलाके में इस पकड़ौआ शादी की चर्चा हो रही है।