ब्रेकिंग
मुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरलमुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल

छात्रावास की दयनीय स्थिति पर हाईकोर्ट में सुनवाई, बिहार सरकार से मांगा ब्यौरा

PATNA: बिहार के विभिन्न यूनिवर्सिटी के अंतर्गत आने वाले कॉलेजों के छात्रावास की दयनीय स्थिति पर आज पटना हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। चीफ जस्टिस के वी कृष्णन की खंडपीठ ने समाजिक कार्यकर

छात्रावास की दयनीय स्थिति पर हाईकोर्ट में सुनवाई, बिहार सरकार से मांगा ब्यौरा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार के विभिन्न यूनिवर्सिटी के अंतर्गत आने वाले कॉलेजों के छात्रावास की दयनीय स्थिति पर आज पटना हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। चीफ जस्टिस के वी कृष्णन की खंडपीठ ने समाजिक कार्यकर्ता व याचिकाकर्ता विकास चंद्र उर्फ गुड्डू बाबा की जनहित याचिका पर बुधवार को सुनवाई की। 


पटना हाईकोर्ट ने बिहार सरकार से इस संबंध में पूरा ब्यौरा मांगा। 14 जुलाई 2023 तक राज्य सरकार को जवाब देने का निर्देश दिया। याचिकाकर्ता गुड्डू बाबा ने बताया कि बिहार के कॉलेजों में छात्रावास की हालत दयनीय है। यहां के छात्रावास में बुनियादी सुविधाओं का भी अभाव है। यहां के छात्रों के लिए स्वच्छ जल तक नहीं मिलता है। 


याचिकाकर्ता ने बताया कि छात्रावास में ना तो अच्छे कमरे है और ना ही साफ-सफाई की कोई व्यवस्था है। बिजली और कैंटीन की सुविधाएं भी नहीं है। जिससे यहां रहने वाले छात्र-छात्राओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जिसका असर इनके पठन पाठन और हेल्थ पर पड़ता है। याचिकाकर्ता ने नये हॉस्टल बनाए जाने की अपील  कोर्ट से की है।