ब्रेकिंग
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने की घोषणा; मुकाबला हुआ दिलचस्पभरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाब‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने की घोषणा; मुकाबला हुआ दिलचस्पभरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाब‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाई

छात्रा से छेड़खानी के बाद फरार हुआ प्रिंसिपल, पैर छुने पर कर दी ओछी हरकत

DESK: बच्चों का भविष्य बनाने में शिक्षक की भूमिका महत्वपूर्ण मानी जाती है लेकिन कुछ शिक्षक ऐसे है जो समाज को कलंकित करने का काम करते है। कॉलेज के

छात्रा से छेड़खानी के बाद फरार हुआ प्रिंसिपल, पैर छुने पर कर दी ओछी हरकत
Santosh Singh
2 मिनट


DESK:  बच्चों का भविष्य बनाने में शिक्षक की भूमिका महत्वपूर्ण मानी जाती है लेकिन कुछ शिक्षक ऐसे है जो समाज को कलंकित करने का काम करते है। कॉलेज के प्रिंसिपल द्वारा की गई ओछी हरकत की लोग भर्त्सना कर रहे हैं। दरअसल छात्रा ने आरोप लगाया कि जब उसने प्रिंसिपल साहब को पैर छुकर प्रणाम किया तब वे छेड़खानी करने लगे।


इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल द्वारा ओछी हरकत किए जाने का यह मामला उत्तर प्रदेश के गोरखपुर का है। जहां सिकरीगंज क्षेत्र स्थित इंटर कॉलेज की ही एक छात्रा ने प्रिंसिपल पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। प्रिंसिपल के खिलाफ छेड़खानी का मामला दर्ज किया गया है। छात्रा द्वारा केस दर्ज होने के बाद प्रिंसिपल मौके से फरार हो गये। जांच के दौरान पुलिस को उनके कमरे का सीसीटीवी पॉलीथिन से ढका मिला। इस बात की जानकारी जैसे ही लोगों को मिली वे आक्रोशित हो गए। गु्स्साएं लोगों ने सिकरीगंज थाने का घेराव कर दिया। जिसके बाद समझा-बुझाकर कर किसी तरह से लोगों को शांत कराया गया। 



पुलिसिया जांच के दौरान प्रिंसिपल के चैम्बर में लगे सीसीटीवी पर पॉलीथिन ढका हुआ मिला। जिससे प्रिंसिपल की भूमिका संदेह के घेरे में आ गई है। पुलिस ने अन्य कैमरों के डीपीआर को अपने कब्जे में ले लिया।फिलहाल आरोपी प्रिंसिपल की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।