ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनसीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइन

छात्रा को गुरुजी से सवाल पूछना पड़ा भारी, करने लगे गंदी हरकते

PATNA : बिहार के पुनपुन में सांतवीं क्लास की छात्राओं को अपने गुरुजी से एक सवाल पूछना भाड़ी पड़ गया। दरअसल, पुनपुन के एक स्‍कूल में पढ़ने वाली कुछ छात्राएं गणित का सवाल पूछने प्र

छात्रा को गुरुजी से सवाल पूछना पड़ा भारी, करने लगे गंदी हरकते
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार के पुनपुन में सांतवीं क्लास की छात्राओं को अपने गुरुजी से एक सवाल पूछना भाड़ी पड़ गया। दरअसल, पुनपुन के एक स्‍कूल में पढ़ने वाली कुछ छात्राएं गणित का सवाल पूछने प्राचार्य के कमरे में गई थीं। जहां छात्राओं के सवाल का समाधान करने के दौरान ही शिक्षक ने अपने काले मंसूबों को सामने लाना शुरू कर दिया। जिसका नतीजा यह हुआ कि छात्राओं ने इसका विरोध शुरू कर दिया और हंगामा शुरू होते देख प्राचार्य स्‍कूल से निकलकर चले गए थे। 


वहीं, इस घटना के बाद छात्राओं का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में यह साफ़ देखा जा सकता है छात्रा सीधे तौर पर प्राचार्य की कारस्‍तानी के बारेे में बता रही है। सातवीं की इस छात्रा का दावा है कि प्राचार्य ने उसके साथ अश्‍लील हरकत की। मामला पुनपुन प्रखंड क्षेत्र के विद्यालय का है। इस वीडियो में छात्रा की सहेली व विद्यालय के अन्य बच्चे कह रहे हैं कि गणित का सवाल पूछने चार छात्राएं प्राचार्य के कमरे में गई थीं। जब चारों छात्राएं बाहर निकल रही थींं, तभी प्राचार्य ने एक छात्रा को पकड़ कर अपनी गोद में बैठा लिया। पीड़‍िता की सहेलियों का कहना है कि इसके बाद छात्रा रोने लगी थी। पीड़‍ित छात्रा ने इस बात की सूचना घर में दी।


इसके अलावा छात्रों ने बताया कि प्राचार्य सातवीं की एक छात्रा की कमर पकड़कर सवालों के जवाब दे रहे थे। गांव वालों का ये भी कहना है कि प्राचार्य अपने दो निजी स्‍कूल चलाते हैं। इसके चलते वे सरकारी स्‍कूल में कम समय देते हैं। इधर,जब इस मामले में प्राचार्य का पक्ष जानने की कोशिश की गयी तो उन्होंने चुप्पी साध ली है। स्‍कूल के बारे में बताया जा रहा है कि यहां गांव की राजनीति का भी असर है। शिक्षकों के बीच आपसी मतभेद और गुटबाजी भी चरम पर है।