ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरलभरत भूषण तिवारी मामला: बिहार मानवाधिकार आयोग ने राज्य सरकार को मुआवजा देने का निर्देश दियाबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरलभरत भूषण तिवारी मामला: बिहार मानवाधिकार आयोग ने राज्य सरकार को मुआवजा देने का निर्देश दिया

छात्र की मौत के बाद परीक्षा केंद्र पर भारी बवाल, हंगामे के बाद दोनों पाली की परीक्षा रद्द

SAMASTIPUR: समस्तीपुर के संत कबीर महाविद्यालय में बीए पार्ट वन की परीक्षा दे रहे एक छात्र की मौत के बाद जमकर बवाल हुआ। गुस्साए सैकड़ों छात्रों ने परीक्षा का बहिष्कार कर दिया औ

छात्र की मौत के बाद परीक्षा केंद्र पर भारी बवाल, हंगामे के बाद दोनों पाली की परीक्षा रद्द
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAMASTIPUR: समस्तीपुर के संत कबीर महाविद्यालय में बीए पार्ट वन की परीक्षा दे रहे एक छात्र की मौत के बाद जमकर बवाल हुआ। गुस्साए सैकड़ों छात्रों ने परीक्षा का बहिष्कार कर दिया और सड़क पर उतर कर कॉलेज प्रशासन के खिलाफ जमकर हंगामा मचाया। इस दौरान गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में तोड़फोड़ भी की। मौके पर पहुंची पुलिस को हालात को काबू करने में पसीने छूट गए।


हंगामे को देखते हुए ललित नारायण मिथिलि यूनिवर्सिटी ने संत कबीर कॉलेज में आज हुई दोनों पालियों की परीक्षा को रद्द कर दिया है। अब हिन्दी विषय की दोनों पाली की परीक्षा बाद में ली जाएगी। इसके लिए नई तिथि निर्धारित की जाएगी। 


बताया जा रहा है कि समस्तीपुर के संत कबीर कॉलेज में बीए पार्ट 1 की परीक्षा आयोजित की गई है। छात्र अमित कुमार भी बीए पार्ट वन की परीक्षा दे रहा था। इसी दौरान भीषण गर्मी के कारण अमित बेहोश हो गया। कॉलेज प्रबंधन की तरफ से समय रहते उसका इलाज नहीं कराया गया जिसके कारण अमित की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद परीक्षा दे रहे सभी छात्रों ने परीक्षा का बहिष्कार कर दिया और जमकर हंगामा मचाया।


गुस्साए छात्रों का आरोप है कि भीषण गर्मी के बावजूद किसी भी परीक्षा रूम में पंखे और पीने के पानी तक की व्यस्था नही की गई थी। इस दौरान गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर तोड़फोड़ की और प्रिंसिपल समेत कई शिक्षकों को कमरे में बंद कर बंधक बना लिया था। 


टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAMESH SHANKAR

FirstBihar संवाददाता