ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनसीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइन

छपरा में फिर शराब पीने से एक युवक हुआ बीमार, पटना किया गया रेफर

SARAN: छपरा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां फिर शराब पीने से एक युवक के बीमार होने की बात सामने आई है। आनन-फानन में उसे पटना रेफर किया गया है।

छपरा में फिर शराब पीने से एक युवक हुआ बीमार, पटना किया गया रेफर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SARAN: छपरा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां फिर शराब पीने से एक युवक के बीमार होने की बात सामने आई है। आनन-फानन में उसे पटना रेफर किया गया है। 


मिली जानकारी के अनुसार कथित जहरीली शराब पीने से एक युवक बीमार हो गया है। युवक तरैया का रहने वाला है। जिसे लेकर परिजन पटना के लिए रवाना हो गये है। युवक की पहचान शहवाजपुर निवासी राजेश्वर साह के बेटे सुनील कुमार के रूप में हुई है। 


तबीयत बिगड़ने के बाद परिजन पहले छपरा सदर अस्पताल ले गये थे जहां चिकित्सकों ने पटना रेफर कर दिया। यह भी जानकारी मिल रही है कि युवक सुनील ने रविवार को नये साल का जश्न मनाया था। इस दौरान उसने शराब पिया था। शराब पीने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। सदर अस्पताल में सुनील के पिता ने ही अस्पताल के कर्मी को बताया था कि शराब पीने से उसके बेटे की हालत बिगड़ी है।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।


छपरा में फिर शराब पीने से एक युवक हुआ बीमार, पटना किया गया रेफर


टैग्स