चंद्रयान-3 की आज शाम 6:04 में लैंडिंग: देशभर में दुआओं का दौर जारी, गया के रहने वाले ISRO वैज्ञानिक सुधांशु की मां भी लगातार कर रही पूजा

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Aug 23, 2023, 3:42:43 PM

चंद्रयान-3 की आज शाम 6:04 में लैंडिंग: देशभर में दुआओं का दौर जारी, गया के रहने वाले ISRO वैज्ञानिक सुधांशु की मां भी लगातार कर रही पूजा

- फ़ोटो

GAYA: पूरे भारतवासियों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण है। आज शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रयान-3 चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग शुरू करेगा। इसे लेकर देश भर में पूजा-पाठ और दुआएं की जा रही हैं। चंद्रयान-3 का सफल लैंडिंग हो इसकी कामना लोग भगवान से कर रहे हैं। वही चंद्रयान-3 की टीम में बिहार के गया जिले के रहने वाले इसरो वैज्ञानिक सुधांशू कुमार के घर पर भी पूजा-पाठ चल रहा है। सुधांशू की मां इंदू देवी सुबह से ही पूजा-पाठ में लगी है। 


वह चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग की कामना भगवान भोले शंकर से कर रही है। उन्हें पूरा विश्वास है कि बेटे की मेहनत रंग लाएगी। चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग जरूर होगी। सुधांशू के पूरे परिवार की नजर टीवी और मोबाइल पर टिकी हुई है। इसे लेकर सुधांशू का पूरा परिवार काफी उत्सुक है उन्हें भी पूरा विश्वास है कि सुधांशू की पूरी टीम को सफलता जरूर मिलेगी। इसके लिए सभी भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं।


 बता दें कि सुधांशू 2019 में NCB फरीदाबाद में प्रोजेक्ट इंजीनयर के पद पर चयनित हुए थे। सालभर तक वहां काम करने के बाद नौकरी छोड़ दी और आईआईटी रुड़की से एमटेक करने के बाद इसरो की परीक्षा दी। जिसके बाद इसरो में वैज्ञानिक के तौर पर सुधांशु का चयन हुआ। चंद्रयान-3 में बेस बनाने वाली टीम में वैज्ञानिक सुधांशू को शामिल किया गया। अब पूरे परिवार की नजर चंद्रयान 3 के सफल लैंडिग पर टिकी हुई है।