ब्रेकिंग
RJD की टिकट पर बांकीपुर से एक बार फिर चुनाव लड़ेंगी रेखा गुप्ता, बोलीं...बीजेपी से त्रस्त हो गई है जनताप्रेमिका की शादी होने के बाद ब्लैकमेल कर रहा था युवक, गर्लफ्रेंड ने कर दी ऐसी सेटिंग; चली गई जानPMCH में जमकर हंगामा: इलाज के दौरान नर्स के पति की मौत, डॉक्टरों पर मारपीट और लापरवाही का आरोप, निशांत कुमार से अस्पताल में कैमरा लगाने की मांग बांकीपुर उपचुनाव पर सियासी घमासान तेज, पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर को बताया ‘हवा-हवाई नेता’; दे दी यह बड़ी सलाहपटना में 37 कट्ठा जमीन कब्जे की कोशिश नाकाम, STF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 17 लोग गिरफ्तार; BJP का झंडा लगी गाड़ी से आए थे बदमाशRJD की टिकट पर बांकीपुर से एक बार फिर चुनाव लड़ेंगी रेखा गुप्ता, बोलीं...बीजेपी से त्रस्त हो गई है जनताप्रेमिका की शादी होने के बाद ब्लैकमेल कर रहा था युवक, गर्लफ्रेंड ने कर दी ऐसी सेटिंग; चली गई जानPMCH में जमकर हंगामा: इलाज के दौरान नर्स के पति की मौत, डॉक्टरों पर मारपीट और लापरवाही का आरोप, निशांत कुमार से अस्पताल में कैमरा लगाने की मांग बांकीपुर उपचुनाव पर सियासी घमासान तेज, पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर को बताया ‘हवा-हवाई नेता’; दे दी यह बड़ी सलाहपटना में 37 कट्ठा जमीन कब्जे की कोशिश नाकाम, STF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 17 लोग गिरफ्तार; BJP का झंडा लगी गाड़ी से आए थे बदमाश

चलती ट्रेन में डिलीवरी, महिला ने दिया बच्ची को जन्म; स्टेशन पर रुकी रही ट्रेन

SAMSTIPUR : बिहार में समस्तीपुर से एक अच्छी खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां भारतीय रेल में नेक काम किया है। जिसकी चारों तरफ तारीफ़ की जा रही है। इसके साथ ही समस्तीपुर और आसपास के ल

चलती ट्रेन में डिलीवरी, महिला ने दिया बच्ची को जन्म; स्टेशन पर रुकी रही ट्रेन
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

SAMSTIPUR : बिहार में समस्तीपुर से एक अच्छी खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां भारतीय रेल में नेक काम किया है। जिसकी चारों तरफ तारीफ़ की जा रही है। इसके साथ ही समस्तीपुर और आसपास के लोग भी इस काम के लिए रेलवे की तारीफ़ कर रहे हैं और धन्यवाद भी कर रहे हैं। यहां खबर यह है कि एक ट्रेन में सफ़र कर रही महिला ने भारतीय रेल और समस्तीपुर रेल प्रसाशन की मदद से चलती ट्रेन में बच्चे को जन्म दिया। 


मिली जानकारी के मुताबिक, बरौनी-समस्तीपुर रेलखंड पर 15903 डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस में सफर कर रही एक महिला ने बच्चे को जन्म दिया। समस्तीपुर स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचने पर रेलवे हॉस्पिटल की डॉ. पायल मिश्रा के नेतृत्व में सुरक्षित प्रसव कराया गया। इसको लेकर डॉक्टर पायल मिश्रा ने बताया है कि जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। बरौनी से ट्रेन में सवार होकर महिला रजनी देवी मुजफ्फरपुर के लिए निकली थी।


बताया जाता है कि ट्रेन के बरौनी से खुलने के बाद ही महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हुई। जिसके बाद साथ चल रहे उसके पति ने टीटीई व आरपीएफ को इसकी सूचना दी। जिसके बाद इसको लेकर 139 पर कंट्रोल रूम में सूचित किया गया। सूचना मिलते ही समस्तीपुर स्टेशन पर डॉ. पायल मिश्रा के नेतृत्व में मेडिकल टीम समस्तीपुर स्टेशन पर पहुंच महिला का सुरक्षित प्रसब कराया। घर में लक्ष्मी के आने पर महिला का पति भी काफी खुश था। बाद में उसी गाड़ी से महिला अपने गंतव्य की ओर रवाना हुई। प्रसव होने तक ट्रेन स्टेशन पर ही रूकी रही।