ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

झारखंड के पूर्व सीएम के रोड शो के एक दिन पहले चकाई में मिला दो केन बम, नक्सलियों के मंसूबे पर SSB ने फेरा पानी

JAMUI: बिहार-झारखंड के सीमावर्ती क्षेत्र चकाई में 3.5 किलो का दो केन बम बरामद किया गया है। आईईडी बम को डिफ्यूज कर एसएसबी ने नक्सलियों के मंसूबे पर पानी फेर दिया। बताया जाता है कि क

झारखंड के पूर्व सीएम के रोड शो के एक दिन पहले चकाई में मिला दो केन बम, नक्सलियों के मंसूबे पर SSB ने फेरा पानी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JAMUI: बिहार-झारखंड के सीमावर्ती क्षेत्र चकाई में 3.5 किलो का दो केन बम बरामद किया गया है। आईईडी बम को डिफ्यूज कर एसएसबी ने नक्सलियों के मंसूबे पर पानी फेर दिया। बताया जाता है कि कल झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी रोड शो करने वाले हैं। इसके एक दिन पहले सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों ने चकाई से केन बम बरामद कियाा। 


झारखंड के सीमा से सटे जमुई जिला के चिहर थाना क्षेत्र के करमा चतरा के बीच जंगल में एसएसबी और स्थानीय पुलिस ने सर्च अभियान चलाया इस दौरान करमा चातर  के समीप से दो केन बम बरामद किया गया। बताया जाता है कि नक्सली संगठन लोकसभा चुनाव के दौरान किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रखी थी। 


नक्सल प्रभावित इलाके में केंद्रीय बल व स्थानीय पुलिस के सर्च अभियान से नक्सलियों का मंसूबा कामयाब नहीं हुआ। बता दे की जमुई लोकसभा क्षेत्र में 19 अप्रैल को चुनाव होना है। 16 अप्रैल को चकाई में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी का रोड शो होना है। इसको लेकर भी सुरक्षा बल अलर्ट मोड में हैं।


दरअसल बाबूलाल मरांडी पूर्व से ही नक्सलियों के निशाने पर रहे हैं। 26 अक्टूबर 2007 को चकाई प्रखंड के चिलखारी मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान नक्सलियों ने हमला कर बाबूलाल मरांडी के पुत्र अनूप मरांडी सहित 20 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना को लेकर जमुई  एएसपी अभियान ओंकार नाथ सिंह ने बताया कि एसएसबी 16वी बटालियन के सहायक कमांडेंट आशीष वैष्णव, चारका पत्थर थाना अध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार, चिहरा थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार की टीम ने सर्च अभियान चलाया। इस दौरान करमा  चातर के जंगली इलाके में 3.5 किलो का दो केन बम दो इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, दो पावर जेल एक्सप्लोसिव तथा 17 मीटर तार बरामद किया।.

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता