ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनसीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइन

चाचा पर भतीजे की हत्या का आरोप, शादी से पहले बुझ गया घर का चिराग, 20 दिन बाद होने वाली थी शादी

JAHANABAD : बिहार में लोग आपसी विवाद में जान लेने को उतारू हो जाते हैं। कभी- कभी तो विवाद इतना बढ़ भी जाता है की लोग अपनों की जान लेने से भी पीछे नहीं हटते हैं। अब एक ताजा मामला बिह

चाचा पर भतीजे की हत्या का आरोप, शादी से पहले बुझ गया घर का चिराग, 20 दिन बाद होने वाली थी शादी
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

JAHANABAD : बिहार में लोग आपसी विवाद में जान लेने को उतारू हो जाते हैं। कभी- कभी तो विवाद इतना बढ़ भी जाता है की लोग अपनों की जान लेने से भी पीछे नहीं हटते हैं। अब एक ताजा मामला बिहार के जहानाबाद से निकल कर सामने आ रहा है। यहां एक आपसी विवाद के कारन चाचा ने ही अपने भतीजे की हत्या कर डाली है। यह पूरा मामला  परसबिगहा थाना क्षेत्र कालोपुर का बताया जा रहा है। 


दरअसल, जहानाबाद के परसबीघा थाना क्षेत्र के कालोपुर गांव में एक कलयुगी चाचा ने आपसी विवाद को लेकर अपने ही भतीजे की ईंट से मारकर घायल कर दिया, जिसकी मौत इलाज के क्रम में हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, कालोपुर निवासी राजकुमार दांगी के एक मात्र पुत्र देश रत्न कुमार को उसके चाचा ने जमीन विवाद में ईंट से मारकर कर बुरी तरह से घायल कर दिया। चाचा से झड़प के दौरान युवक को माथे तथा नाक पर चोट लगने से बुरी तरह घायल हो गया था। इसके बाद अब जहानाबाद सदर अस्पताल से रेफर कर देने के बाद पटना पीएमसीएच में इलाज चल रहा था। जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद चुपके से शव को दफनाने की तैयारी की जा रही थी।


वहीं, इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का कहना है कि,  युवक की हत्या के बाद इनके शव को चुपके से जलाने की कोशिश की जा रही थी। जिसके बाद इस बात की भनक हमलोगों को मिली तो फिर इसकी सुचना पुलिस को दी गई। इसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जहानाबाद सदर अस्पताल भेजा। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजन को सौप दिया गया।


उन्होंने बताया कि, मृतक की 9 फरवरी को शादी होनी थी और उसके पहले इस तरह के घटना से परिवार वाले सकते में है। बताया जा रहा है कि, मृतक के पिता राजकुमार दांगी पूरे परिवार के साथ प॑जाब के लुधियाना में रहते हैं। देश रत्न वही पढ़ाई कर रहा था। पूरा परिवार बीते 11 जनवरी को घर पंहुचा था। शादी से पहले अपने मकान में काम करवा रहा था। मृतक की मां ने बताया कि मकान में काम चल ही रहा था कि पति का बड़ा भाई तथा उसका पुत्र आया और गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगा। ईंट से मेरे पुत्र को मार जख्मी कर दिया, जिसने इलाज के क्रम में पटना में दम तोड़ दिया। 


इधर, इस घटना को लेकर युवक के छोटे चाचा का कहना है कि,देशरत्न और उनका परिवार लुधियाना से गांव आया था। जहां ठंड लग जाने की वजह से पहले सकुराबाद में इलाज कराया गया। वहां से जहानाबाद रेफर कर दिया गया। तबीयत में सुधार नहीं हुई तो पटना ले जाया गया और प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। शनिवार की सुबह अचानक तबियत खराब होने से देश रत्न की मौत हो गई।


वहीं,  इस पूरे मामले में थानाअध्यक्ष परसबिगहा ने बताया कि मामले को लेकर आवेदन अभी तक नहीं मिल पाया है। आवेदन आने पर प्राथमिकी दर्ज कर कारवाई की जायेगी, और मामला सही होने पर आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा। सच्चाई क्या है इसका तो पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। लेकिन पुलिस के सामने मुश्किल है कि अभी तक मामले को लेकर कोई शिकायत नहीं की गई है। जबकि मृतक की मां और दूसरे चाचा का अलग अलग बयान है।

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता