ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामला

बिहार: पैसा न देना चाचा को पड़ा भारी, भतीजे ने की पीट-पीटकर की चाचा की हत्या

MUZAFFARPUR: बिहार के मुजफ्फरपुर से रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आ रही है जहां महज कुछ पैसे नहीं देने पर अपने ही भतीजे ने चाचा की पीट पीटकर निर्मम तरीके से हत्या कर दिया है. हत्या के बाद

बिहार: पैसा न देना चाचा को पड़ा भारी, भतीजे ने की पीट-पीटकर की चाचा की हत्या
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

MUZAFFARPUR: बिहार के मुजफ्फरपुर से रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आ रही है जहां महज कुछ पैसे नहीं देने पर अपने ही भतीजे ने चाचा की पीट पीटकर निर्मम तरीके से हत्या कर दिया है. हत्या के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. 


आपको बताते चलें कि पूरा मामला मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना क्षेत्र के बसुआ गांव की है जहां मंगलवार की देर रात औराई थाना क्षेत्र के बसुआ निवासी 65 वर्षीय चंदेश्वर ठाकुर को उनके अपने ही भतीजे मनोहर कुमार ठाकुर ने पीट पीटकर निर्मम हत्या कर दिया. हत्या के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. घटना के बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई.  लोगों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी जिसके बाद औराई थानाध्यक्ष रूपक कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे जहां से आरोपीत भतीजे मनोहर कुमार ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया. और  शव को अपने कब्जे में लेते हुए मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. 


मामले पर औराई थानाध्यक्ष रूपक कुमार ने बताया कि कल देर रात स्थानीय लोगों के द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्र के बथुआ गांव में एक भतीजे के द्वारा अपने ही चाचा की हत्या कर दी गई है. जिसके बाद घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस की टीम आरोपी को गिरफ्तार किया है. और डेड बॉडी पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता