ब्रेकिंग
पटना में 10 जुलाई को NDA की बड़ी बैठक: सीएम सम्राट चौधरी 5 दलों के जिलाध्यक्षों से करेंगे संवाद, नीतीश कुमार और सभी मंत्री रहेंगे मौजूदPMCH में नर्स के पति की मौत पर बवाल: अन्य नर्सों ने प्रबंधन के खिलाफ खोला मोर्चा, दोषी डॉक्टर पर कार्रवाई की मांगपटना में बेखौफ बदमाशों का तांडव, दिनदहाड़े फल कारोबारी पर की फायरिंग; स्टाफ को लगी गोली‘हमें कोई प्रॉब्लम नहीं, हम खुद शेर हैं’.. टारगेट करने दीजिए’, सुरक्षा और सियासत पर लालू प्रसाद के बेबाक बोलBihar News: गांव में हर घर से लिए जाएंगे 1200 रू...? टॉल टैक्स वसूली की खबर के बाद CM सम्राट ने क्या कहा....पटना में 10 जुलाई को NDA की बड़ी बैठक: सीएम सम्राट चौधरी 5 दलों के जिलाध्यक्षों से करेंगे संवाद, नीतीश कुमार और सभी मंत्री रहेंगे मौजूदPMCH में नर्स के पति की मौत पर बवाल: अन्य नर्सों ने प्रबंधन के खिलाफ खोला मोर्चा, दोषी डॉक्टर पर कार्रवाई की मांगपटना में बेखौफ बदमाशों का तांडव, दिनदहाड़े फल कारोबारी पर की फायरिंग; स्टाफ को लगी गोली‘हमें कोई प्रॉब्लम नहीं, हम खुद शेर हैं’.. टारगेट करने दीजिए’, सुरक्षा और सियासत पर लालू प्रसाद के बेबाक बोलBihar News: गांव में हर घर से लिए जाएंगे 1200 रू...? टॉल टैक्स वसूली की खबर के बाद CM सम्राट ने क्या कहा....

छठ के दौरान डूबने से 30 लोगों की मौत, आपदा विभाग के रिकॉर्ड में महज 13 लोगों की गई जान

PATNA : बिहार में छठ के दौरान अलग-अलग शहरों में हुए हादसों के दौरान डूबने से 30 लोगों की मौत हो गई। जिसमें ज्यादातर बच्चे शामिल हैं। ये घटनाएं रविवार-सोमवार को घटी हैं। हालांकि, आप

छठ के दौरान डूबने से 30 लोगों की मौत, आपदा विभाग के रिकॉर्ड में महज 13 लोगों की गई जान
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार में छठ के दौरान अलग-अलग शहरों में हुए हादसों के दौरान डूबने से 30 लोगों की मौत हो गई। जिसमें ज्यादातर बच्चे शामिल हैं। ये घटनाएं रविवार-सोमवार को घटी हैं। हालांकि, आपदा प्रबंधन विभाग के तरफ से यह आकड़ा 13 बताया जा रहा है। यानी कुल 13 लोगों की मौत हुई है। जबकि सही मायने में यह आकड़ा 30 के आस - पास है। 


मिली जानकारी के मुताबिक़,  कोसी, सीमांचल और पूर्वी बिहार के जिले में रविवार और सोमवार को डूबने से 19 लोगों की मौत हो गयी। जबकि एक लापता है। वहीं, उत्तर बिहार में कुल नौ लोगों की डूबने से मौत हो गयी। सारण व हाजीपुर में भी डूबने से एक-एक की मौत हो गयी। वहीं अररिया के बौसीं थाना क्षेत्र में पोखर में सोमवार की सुबह डूबने से एक महिला की मौत हो गयी। पलासी प्रखंड की पंचायत के बलदांती गांव में सोमवार की शाम तालाब में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत हुई। ऐसे में आपदा विभाग के तरफ से जो जानकारी दी जा रही है वो यही पर गलत साबित होती हुई नजर आ रही है। 


इतना ही नहीं कटिहार के कदवा प्रखंड की भोगांव पंचायत में छठ घाट पर डूबने से किशोर हिमांशु कुमार की मौत हो गयी। उत्तर बिहार में डूबने से नौ की मौत, छठ के दौरान डूबने से दो मासूम सहित नौ लोगों की मौत हो गई, एक युवक लापता है। दरभंगा में चार, समस्तीपुर में दो और मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी व मधुबनी में एक-एक की डूबने से मौत हो गई। समस्तीपुर के बिथान में डूबे युवक की तलाश की जा रही है। 


उधर, आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार छठ के दौरान राज्य के विभिन्न नदियों, तालाब व पोखरों में डूबने से 13 लोगों की मौत हो गई। आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार 19 व 20 नवम्बर के दौरान ये हादसे हुए। 19 नवम्बर को बेगूसराय के बरौनी में केशावे पोखर, मुंगेर के तारापुर में कमरगामा पोखर और दरभंगा के जालेनगर पोखर में डूबने से एक-एक की मौत हो गई।