DESK: पूर्व विदेश मंत्री एसएम कृष्णा के दामाद और कैफे कॉफी डे के मालिक वीजी सिद्धार्थ का शव मिल गया है. पुलिस ने नेत्रावती नदी से उनका शव बरामद किया है. वीजी सिद्धार्थ सोमवार रात से लापता थे.
https://youtu.be/ntzrBoV_MNo
इससे पहले सिद्धार्थ के कार चालक बसवराज पाटिल ने अपने मालिक के लापता होने का मामला दर्ज कराया था. चालक की ओर से दर्ज मामले के अनुसार, सिद्धार्थ नेत्रावती नदी के पुल पर कार से उतर गए और कहा कि वो थोड़ी देर सैर करना चाहते हैं, ड्राइवर को उन्होंने पुल के दूसरे छोर पर इंतजार करने के लिए कहा था.
लेकिन एक घंटे बाद भी जब सिद्धार्थ नहीं लौटे तो ड्राइवर ने उनके लापता होने का मामला दर्ज कराया. वीजी सिद्धार्थ के लापता होने के बाद उनका एक खत भी सामने आया था. जिसमें उन्होंने कर्ज के बोझ और मुश्किल परिस्थितियों के आगे हार मानने की बात लिखी थी.
CCD के मालिक वीजी सिद्धार्थ का मिला शव, सोमवार से थे लापता
DESK: पूर्व विदेश मंत्री एसएम कृष्णा के दामाद और कैफे कॉफी डे के मालिक वीजी सिद्धार्थ का शव मिल गया है. पुलिस ने नेत्रावती नदी से उनका शव बरामद किया है. वीजी सिद्धार्थ सोमवार रात से ल

