ब्रेकिंग
दो निर्दलीय MLC के BJP में शामिल होने पर भड़कीं रोहिणी आचार्य, बोलीं- जनादेश की पीठ में खंजर भोंका, मनोज झा ने की सदस्यता रद्द करने की मांग✦सदाकत आश्रम पहुंची दिल्ली पुलिस, बिहार कांग्रेस के X हैंडल की हुई जांच; स्पेशल सेल ने जारी किया नोटिस✦वाराणसी से दिल्ली जाने वालों की बल्ले-बल्ले! 2 नवंबर से दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर, रात में चलकर सुबह पहुंचाएगी✦Bihar News : दिल्ली में 'वोट चोरी' के खिलाफ विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन, रामलीला मैदान में गरजे तेजस्वी यादव; बोले- लोकतंत्र और संविधान बचाने आए हैं✦राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की बढ़ेगी परेशानी! MLC सदस्यता रद्द कराने हाईकोर्ट जाएगी प्रशांत किशोर की पार्टी✦दो निर्दलीय MLC के BJP में शामिल होने पर भड़कीं रोहिणी आचार्य, बोलीं- जनादेश की पीठ में खंजर भोंका, मनोज झा ने की सदस्यता रद्द करने की मांग✦सदाकत आश्रम पहुंची दिल्ली पुलिस, बिहार कांग्रेस के X हैंडल की हुई जांच; स्पेशल सेल ने जारी किया नोटिस✦वाराणसी से दिल्ली जाने वालों की बल्ले-बल्ले! 2 नवंबर से दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर, रात में चलकर सुबह पहुंचाएगी✦Bihar News : दिल्ली में 'वोट चोरी' के खिलाफ विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन, रामलीला मैदान में गरजे तेजस्वी यादव; बोले- लोकतंत्र और संविधान बचाने आए हैं✦राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की बढ़ेगी परेशानी! MLC सदस्यता रद्द कराने हाईकोर्ट जाएगी प्रशांत किशोर की पार्टी

लालू यादव की सजा बढ़वाना चाहती है CBI, झारखंड हाईकोर्ट में दायर की याचिका

RANCHI : आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव सहित चारा घोटाले के अन्य सजायाफ्ता की सजा को सीबीआई और बढ़वाना चाहती है। सीबीआई ने इसके लिए झारखंड हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की है जिस पर मं

FirstBihar
Admin
2 मिनट
RANCHI : आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव सहित चारा घोटाले के अन्य सजायाफ्ता की सजा को सीबीआई और बढ़वाना चाहती है। सीबीआई ने इसके लिए झारखंड हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की है जिस पर मंगलवार को सुनवाई हुई। सीबीआई ने देवघर कोषागार से अवैध निकासी के मामले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद यादव, आरके राणा, बेक जूलियस, महेश प्रसाद, फूलचंद सिंह और सुबीर कुमार भट्टाचार्य की सजा को बढ़ाने की मांग करते हुए एक याचिका सीबीआई की विशेष अदालत में दायर की है। याचिका में कहा गया है कि सभी दोषियों को कम से कम 7 साल की सजा होनी चाहिए थी जबकि कोर्ट ने उन्हें साढे 3 साल की ही सजा दी है। लालू यादव की सजा बढ़ाने के लिए दायर की गई सीबीआई की याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश एके सिंह और केपी देव की अदालत ने आंशिक सुनवाई की। कोर्ट ने इस मामले को आगे सुनने से इंकार करते हुए दूसरे सक्षम बेंच में भेजने का निर्देश दिया है। अब देखना होगा कि लालू प्रसाद यादव की सजा इस मामले में बढ़ती है या नहीं।
रिपोर्टिंग
3

रिपोर्टर

3

FirstBihar संवाददाता