ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

CBI के पूर्व निदेशक रंजीत सिन्हा का निधन, दिल्ली में लीं अंतिम सांसें

DESK : इस वक़्त की बड़ी खबर दिल्ली से सामने आ रही है जहां सीबीआई के पूर्व निदेशक रंजीत सिन्हा का निधन हो गया है. 68 वर्षीय सिन्हा ने दिल्ली में आज सुबह 4 बजकर 30 मिनट पर उन्होंने अंत

CBI के पूर्व निदेशक रंजीत सिन्हा का निधन, दिल्ली में लीं अंतिम सांसें
First Bihar
2 मिनट

DESK : इस वक़्त की बड़ी खबर दिल्ली से सामने आ रही है जहां सीबीआई के पूर्व निदेशक रंजीत सिन्हा का निधन हो गया है. 68 वर्षीय सिन्हा ने दिल्ली में आज सुबह 4 बजकर 30 मिनट पर उन्होंने अंतिम सांस ली. रंजित सिन्हा बिहार के रहने वाले थे. 


बता दें कि 1974 बैच के आईपीएस अधिकारी रंजीत सिन्हा ने बीच सीबीआई के निदेशक के साथ आईटीबीपी डीजी जैसे कई अहम पदों की जिम्मेदारी संभाली थी. 2012 से 2014 के बीच वे सीबीआई के निदेशक रहे थे. 


वहीं, उनपर भ्रष्टाचार के आरोप भी लगे थे. सीबीआई ने ही उनके खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले में केस भी दर्ज किया था. उनपर आरोप था कि उन्होंने सीबीआई डायरेक्टर के पद पर रहते हुए कोयला आवंटन घोटाले की जांच को प्रभावित करने की कोशिश की थी. कोयला घोटाला मामले में सिन्हा की संदिग्ध भूमिका की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को आदेश दिया था। इस आदेश के तीन महीने बाद सीबीआई ने सिन्हा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी।