Hindi News / news / सृजन घोटाले में CBI की बड़ी कार्रवाई, बैंक ऑफ बड़ौदा के चीफ मैनेजर...

सृजन घोटाले में CBI की बड़ी कार्रवाई, बैंक ऑफ बड़ौदा के चीफ मैनेजर पटना से गिरफ्तार

1st Bihar Published by: 5 Updated Aug 15, 2019, 9:48:20 AM

सृजन घोटाले में CBI की बड़ी कार्रवाई, बैंक ऑफ बड़ौदा के चीफ मैनेजर पटना से गिरफ्तार

- फ़ोटो

PATNA :  सृजन घोटाले से जुड़ी इस वक्त की सबसे बड़ी खबर पटना से आ रही है जहां सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बैंक ऑफ बड़ौदा के चीफ मैनेजर नवीन कुमार साहा को गिरफ्तार कर लिया है।

चीफ मैनेजर नवीन कुमार साह को पटना के आयकर गोलम्बर के पास से CBI ने किया गिरफ्तार किया गया है। उनके खिलाफ CBI कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी कर रखा था। गिरफ्तार करने के बाद CBI ने नवीन साहा को CBI कोर्ट के समक्ष किया पेश किया है। पेशी के बाद CBI कोर्ट ने नवीन साहा को 5 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। नवीन कुमार साहा पटना के बोरिंग रोड़ स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में कार्यरत है।