Hindi News / news / शेहला राशिद पर गंदा कमेंट करने वाले 19 लोगों पर बेगूसराय में केस,...

शेहला राशिद पर गंदा कमेंट करने वाले 19 लोगों पर बेगूसराय में केस, फेसबुक पर बनाया था निशाना

1st Bihar Published by: 7 Updated Jul 29, 2019, 9:50:30 PM

शेहला राशिद पर गंदा कमेंट करने वाले 19 लोगों पर बेगूसराय में केस, फेसबुक पर बनाया था निशाना

- फ़ोटो

BEGUSARAI : जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष शेहला राशिद को फेसबुक पर गंदा कमेंट करने को लेकर डेढ़ दर्जन से ज्यादा लोगों के ऊपर बेगूसराय में केस दर्ज किया गया है. शेहला राशिद CPI के टिकट से बेगूसराय से लोकसभा चुनाव लड़ रहे कन्हैया कुमार के चुनाव प्रचार में शामिल होने बेगूसराय आई थी. कन्हैया कुमार के चुनाव प्रचार में लोगों जेएनयू, बॉलीवुड और लेफ्ट के लोगों ने जमकर मेहनत किया था. शेहला राशिद भी उनमे से एक थी जिन्होनें कन्हैया के लिए वोट मांगा. चुनाव के दौरान ही शेहला राशिद को फेसबुक पर अभद्र टिप्पणियां की गई थीं. जिसको लेकर शेहला ने दिल्ली महिला आयोग में शिकायत दर्ज कराई थी. दिल्ली महिला आयोग की सदस्य जीना यमान के आदेश पर ही बेगूसराय नगर थाना में कुल 19 लोगों पर कांड संख्या 413/19 के रूप में केस किया गया है. बता दें कि कन्हैया के चुनाव प्रचार में फिल्म अभिनेत्री स्वरा भास्कर, सीपीआई नेता अतुल अंजान, सीपीएम नेता हनान मुल्ला, जेएनयू छात्र संघ की पूर्व उपाध्यक्ष शेहला रशीद, पूर्व सचिव रामा नागा, गुजरात के विधायक जिग्नेश मेवानी, गुरमेहर कौर आदि जैसे बड़े चेहरे शामिल थे. बेगूसराय से जितेंद्र की रिपोर्ट