ब्रेकिंग
पटना में 10 जुलाई को NDA की बड़ी बैठक: सीएम सम्राट चौधरी 5 दलों के जिलाध्यक्षों से करेंगे संवाद, नीतीश कुमार और सभी मंत्री रहेंगे मौजूदPMCH में नर्स के पति की मौत पर बवाल: अन्य नर्सों ने प्रबंधन के खिलाफ खोला मोर्चा, दोषी डॉक्टर पर कार्रवाई की मांगपटना में बेखौफ बदमाशों का तांडव, दिनदहाड़े फल कारोबारी पर की फायरिंग; स्टाफ को लगी गोली‘हमें कोई प्रॉब्लम नहीं, हम खुद शेर हैं’.. टारगेट करने दीजिए’, सुरक्षा और सियासत पर लालू प्रसाद के बेबाक बोलBihar News: गांव में हर घर से लिए जाएंगे 1200 रू...? टॉल टैक्स वसूली की खबर के बाद CM सम्राट ने क्या कहा....पटना में 10 जुलाई को NDA की बड़ी बैठक: सीएम सम्राट चौधरी 5 दलों के जिलाध्यक्षों से करेंगे संवाद, नीतीश कुमार और सभी मंत्री रहेंगे मौजूदPMCH में नर्स के पति की मौत पर बवाल: अन्य नर्सों ने प्रबंधन के खिलाफ खोला मोर्चा, दोषी डॉक्टर पर कार्रवाई की मांगपटना में बेखौफ बदमाशों का तांडव, दिनदहाड़े फल कारोबारी पर की फायरिंग; स्टाफ को लगी गोली‘हमें कोई प्रॉब्लम नहीं, हम खुद शेर हैं’.. टारगेट करने दीजिए’, सुरक्षा और सियासत पर लालू प्रसाद के बेबाक बोलBihar News: गांव में हर घर से लिए जाएंगे 1200 रू...? टॉल टैक्स वसूली की खबर के बाद CM सम्राट ने क्या कहा....

कार और बस की भीषण टक्कर में डॉक्टर सहित 3 लोग घायल, सीतामढ़ी सदर अस्पताल में एडमिट

SITAMARHI: सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर नेशनल हाईवे पर कार और बस के बीच जबरदस्त टक्कर में कार सवार डॉक्टर और ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गये। वही बस पर सवार एक बच्चा भी इस हादसे में घ

कार और बस की भीषण टक्कर में डॉक्टर सहित 3 लोग घायल, सीतामढ़ी सदर अस्पताल में एडमिट
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SITAMARHI: सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर नेशनल हाईवे पर कार और बस के बीच जबरदस्त टक्कर में कार सवार डॉक्टर और ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गये। वही बस पर सवार एक बच्चा भी इस हादसे में घायल हो गया है। सभी घायलों को इलाज के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 


घटना डुमरा थाना क्षेत्र के लगमा के पास की है जहां कार मुजफ्फरपुर से सीतामढ़ी की ओर आ रही थी जबकि बस सीतामढ़ी से मुजफ्फरपुर की ओर जा रही थी। इसी दौरान दोनों के बीच भिडंत हो गई। घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। वही डुमरा थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुटी है। 


घायल डॉक्टर समस्तीपुर जिले के रहने वाले हैं। चिकित्सक जितेंद्र सीतामढ़ी अपनी ड्यूटी पर जा रहा थे तभी इसी दौरान लगमा में उनकी कार बस से टकरा गई। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को जब्त कर लिया है वहीं बस को भी जब्त करने की कारवाई की जा रही है।


टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता