ब्रेकिंग
बिहार में समाज कल्याण विभाग का बड़ा फेरबदल, 151 सीडीपीओ का तबादलायमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी वॉल्वो बस, 4 की मौत 27 घायल, कंडक्टर चला रहा था बसदिल्ली में 21.4 करोड़ का 15 KG सोना जब्त, थाईलैंड से आए पार्सल के साथ 4 गिरफ्तारपटना में ट्रैफिक को लेकर जरूरी अलर्ट: सड़क मरम्मत के कारण रात में बड़ा बदलाव, इन सड़कों पर यातायात रहेगा बंदसासाराम में फर्जी डिग्री वाले 13 शिक्षक बर्खास्त, वेतन वसूली का भी आदेशबिहार में समाज कल्याण विभाग का बड़ा फेरबदल, 151 सीडीपीओ का तबादलायमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी वॉल्वो बस, 4 की मौत 27 घायल, कंडक्टर चला रहा था बसदिल्ली में 21.4 करोड़ का 15 KG सोना जब्त, थाईलैंड से आए पार्सल के साथ 4 गिरफ्तारपटना में ट्रैफिक को लेकर जरूरी अलर्ट: सड़क मरम्मत के कारण रात में बड़ा बदलाव, इन सड़कों पर यातायात रहेगा बंदसासाराम में फर्जी डिग्री वाले 13 शिक्षक बर्खास्त, वेतन वसूली का भी आदेश

तेलंगाना में केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट से 5 की मौत, बढ़ सकती है मृतकों की संख्या

DESK: इस वक्त की बड़ी खबर तेलंगाना से आ रही है जहां केमिकल फैक्ट्री में अचानक ब्लास्ट होने से वहां काम करने वाले 5 लोगों की मौत हो गयी है। वही एक दर्जन लोग अभी भी फंसे हुए हैं

तेलंगाना में केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट से 5 की मौत, बढ़ सकती है मृतकों की संख्या
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: इस वक्त की बड़ी खबर तेलंगाना से आ रही है जहां केमिकल फैक्ट्री में अचानक ब्लास्ट होने से वहां काम करने वाले 5 लोगों की मौत हो गयी है। वही एक दर्जन लोग अभी भी फंसे हुए हैं। जिन्हें निकालने की कोशिश की जा रही है। ऐसी आशंका जतायी जा रही है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। 


मृतकों की पहचान की जा रही है। वही घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तेलंगाना के सीएम ने इस घटना पर दुख जताया और अधिकारियों को युद्ध स्तर पर राहत और बचाव कार्य कराने का निर्देश दिया। घटना संगारेड्डी जिले की है जहां एक केमिकल फैक्ट्री में रिएक्टर फटने से अफरा-तफरी मच गयी। 


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और फायर बिग्रेड के जवान लोगों को बाहर निकालने में लगे हैं। निकाले गये घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि इस हादसे में 10 लोग घायल हो गये है जिनका इलाज चल रहा है। 


इस घटना पर तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने दुख जताया और घटना के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली। सीएम रेवंत रेड्डी ने अधिकारियों को राहत और बचाव कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। वही घायलों का उचित इलाज कराये जाने की बात कही। 

टैग्स