1st Bihar Published by: First Bihar Updated Aug 08, 2023, 2:50:23 PM
- फ़ोटो
BETTIAH: खबर बेतिया से आ रही है, जहां एक बेटे ने अपने ही पिता को मौत के घाट उतार दिया। रिश्तों को तार-तार करने वाली इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। सोमवार की रात इकलौते बेटे ने गड़ासे से वार कर पिता का गला उतार दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना नवलपुर के सिसवा भूमिहार पंचायत के वार्ड संख्या 8 की है।
मृतक की पहचान सिसवा भूमिहार पंचायत के वार्ड संख्या 8 निवासी 62 वर्षीय माया पटेल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रविवार की रात घर के बाहर स्थित झोपड़ी में सो रहे थे, तभी उनका इकलौता बेटा अरुण पटेल वहां पहुंचा और गड़ासे से पिता का गला रेत कर मौत के घाट उतार दिया। माया पटेल की चीख सुनकर परिवार के लोग जब मौके पर पहुंचे तो उनका खून से सना शव पड़ा हुआ पाया।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जब छानबीन के दौरान मृतक के बेटे से पूछताछ की तो सारी सच्चाई सामने आ गई। पुलिस ने आरोपी बेटे की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल गड़ासा को बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की तफ्तीश में जुट गई है। आरोपी की पत्नी के मुताबिक उसके पति की मानसिक हालत ठीक नहीं है।