ब्रेकिंग
Bihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेटBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेट

बक्सर में स्टूडेंट के साथ गैंगरेप, आशिक ने दो दोस्तों के साथ मिलकर की हैवानियत

BUXAR : बिहार में महिलाओं के साथ बढ़ती आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. राजधानी पटना के चर्चित रेपकांड के बाद इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है बक्सर जिले से जहां ती

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

BUXAR : बिहार में महिलाओं के साथ बढ़ती आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. राजधानी पटना के चर्चित रेपकांड के बाद इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है बक्सर जिले से जहां तीन लोगों ने मिलकर गैंगरेप की एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. गैंगरेप की इस वारदात के बाद जिला पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 


स्टूडेंट के साथ तीन लोगों ने किया गैंगरेप
वारदात बक्सर जिले के इटाढ़ी थाना इलाके की है. जहां हरपुर गांव में एक स्टूडेंट के साथ तीन लोगों ने मिलकर रेप जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया. घटना सामने आने के बाद महिलाओं की सुरक्षा पर कई सवाल खड़ा हो रहे हैं. मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता की ओर से घरवालों को बताई गई आपबीती के बाद घटना की शिकायत पुलिस में की गई है. 


बॉयफ्रेंड ने वारदात को दिया अंजाम
इटाढ़ी थाना से मिली जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि पुलिस ने इस घटना में फौरन कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को अरेस्ट कर लिया है. पुलिस के मुताबिक गिरफ्त आरोपी रवि चौहान पीड़िता का बॉयफ्रेंड बताया जा रहा है. आरोपी आशिक रवि चौहान हरपुर डेरा का रहने वाला बताया जा रहा है. जिसने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. पुलिस ने बताया कि एक आरोपी पूर्व में हुए रोड एक्सीडेंट का शिकार भी है. हालांकि दोनों शख्स अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं. पुलिस अन्य दो आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है.


जांच में जुटी महिला थाना की टीम
बक्सर महिला थाना की टीम इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. महिला थाना की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता को मेडिकल टेस्ट के लिए महिला पुलिस की अभिरक्षा में बक्सर सदर अस्पताल भेजा गया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. अन्य दो फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. 

टैग्स