1st Bihar Published by: Updated Sep 19, 2020, 8:01:35 AM
- फ़ोटो
BUXAR: कोरान सराय बगेन मुख्य मार्ग पर मसर्हिया गांव के पास सड़क पर टहल रही तीन महिलाओं को एक बेलगाम पिकअप ने रौंद डाला. जिससे मां और बेटी की मौत हो गई.
दो की रास्ते में मौत
आनन-फानन में तीनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चौगाईं में भर्ती कराया गया. हालांकि दो महिलाओं की हालत बिगड़ते देख चिकित्सकों द्वारा पटना रेफर कर दिया गया है. हालांकि आरा पहुंचते ही दो महिला मां बेटी की मौत हो गई.
हादसे के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए और सड़क पर आगजनी कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे. सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस के कई आला अधिकारी पहुंच लोगों को समझा बुझाकर हंगामा शांत कराया. मृतक की पहचान मसर्हिया गांव निवासी कमलेश यादव की पत्नी मीना और बेटी पूजा कुमारी हुई है. घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है. पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.