ब्रेकिंग
Bihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेटBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेट

बक्सर में मासूम लड़के के साथ बदमाश ने किया गंदा काम, तलाश में जुटी पुलिस

BUXAR : एक ऐसी सनसनीखेज घटना सामने आई है. जिससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं. दरअसल बक्सर में एक किशोरी लड़के के साथ एक शख्स ने गंदा काम किया. पीड़ित लड़के के परिजनों ने पुलिस से आरोपी

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

BUXAR : एक ऐसी सनसनीखेज घटना सामने आई है. जिससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं. दरअसल बक्सर में एक किशोरी लड़के के साथ एक शख्स ने गंदा काम किया. पीड़ित लड़के के परिजनों ने पुलिस से आरोपी शख्स के ऊपर अप्राकृतिक यौनाचार करने का आरोप लगाया है. आरोपी बदमाश की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. 


वारदात बक्सर जिले के नावानगर प्रखंड के सोनवर्षा ओपी थाना इलाके की है. जहां एक मासूम के साथ रात में अप्राकृतिक यौनाचार करने का मामला सामने में आया है. मिली जानकारी के मुताबिक मासूम लड़का अपने घर के बाहर घूम रहा था. इसी बीच गांव का रहने वाला रोहित कुमार सिंह ने उसे बहला-फुसलाकर उसे खलियान में ले गया, जहां रोहित कुमार ने किशोर के साथ जबदस्ती यौनाचार किया. साथ ही किसी को नहीं बताने की धमकी दी. किसी तरह से किशोर रोते हुए घर पहुंचा, जहां किशोर ने सारी बातें अपने परिजनों को बताया.


घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित लड़के के परिजनों ने फौरन पुलिस को घटना की सूचना दी. जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. बक्सर एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. पुलिस ने किशोर को मेडिकल के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. आरोपी रोहित कुमार सिंह की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है. बहुत जल्द आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajay Ray

FirstBihar संवाददाता