ब्रेकिंग
RJD की टिकट पर बांकीपुर से एक बार फिर चुनाव लड़ेंगी रेखा गुप्ता, बोलीं...बीजेपी से त्रस्त हो गई है जनताप्रेमिका की शादी होने के बाद ब्लैकमेल कर रहा था युवक, गर्लफ्रेंड ने कर दी ऐसी सेटिंग; चली गई जानPMCH में जमकर हंगामा: इलाज के दौरान नर्स के पति की मौत, डॉक्टरों पर मारपीट और लापरवाही का आरोप, निशांत कुमार से अस्पताल में कैमरा लगाने की मांग बांकीपुर उपचुनाव पर सियासी घमासान तेज, पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर को बताया ‘हवा-हवाई नेता’; दे दी यह बड़ी सलाहपटना में 37 कट्ठा जमीन कब्जे की कोशिश नाकाम, STF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 17 लोग गिरफ्तार; BJP का झंडा लगी गाड़ी से आए थे बदमाशRJD की टिकट पर बांकीपुर से एक बार फिर चुनाव लड़ेंगी रेखा गुप्ता, बोलीं...बीजेपी से त्रस्त हो गई है जनताप्रेमिका की शादी होने के बाद ब्लैकमेल कर रहा था युवक, गर्लफ्रेंड ने कर दी ऐसी सेटिंग; चली गई जानPMCH में जमकर हंगामा: इलाज के दौरान नर्स के पति की मौत, डॉक्टरों पर मारपीट और लापरवाही का आरोप, निशांत कुमार से अस्पताल में कैमरा लगाने की मांग बांकीपुर उपचुनाव पर सियासी घमासान तेज, पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर को बताया ‘हवा-हवाई नेता’; दे दी यह बड़ी सलाहपटना में 37 कट्ठा जमीन कब्जे की कोशिश नाकाम, STF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 17 लोग गिरफ्तार; BJP का झंडा लगी गाड़ी से आए थे बदमाश

बक्सर के पास बड़ा रेल हादसा : दो हिस्सों में बंट गई मगध एक्सप्रेस, दिल्ली से पटना आ रही थी ट्रेन

BUXAR : बिहार के बक्सर जिले से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां मगध एक्सप्रेस पटरी से उतर गई है। बताया जा है कि ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद दो हिस्सों में बंट गई ह

बक्सर के पास बड़ा रेल हादसा : दो हिस्सों में बंट गई मगध एक्सप्रेस, दिल्ली से पटना आ रही थी ट्रेन
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BUXAR : बिहार के बक्सर जिले से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां मगध एक्सप्रेस पटरी से उतर गई है। बताया जा है कि ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद दो हिस्सों में बंट गई है। फिलहाल हताहत होने वालों की संख्या के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है। यह घटना टुड़ीगंज स्टेशन के पास हुई है। फिलहाल रेलवे की तरफ से भी आधिकारिक बयान नहीं आया है।


जानकारी के अनुसार, बिहार के बक्सर जिले में ट्विनिंग (टुड़ीगंज) गंज स्टेशन के पास धरौली में मगध एक्सप्रेस पटरी से उतर गई। ट्रेन दो हिस्सों में बंट गई है। हालांकि, पटरी से उतरने की बात अभी सत्यापित नहीं हो पा रही है।  मगध एक्सप्रेस नई दिल्ली से पटना जा रही थी। ट्रेन संख्या 20802 डाउन डुमरांव रेलवे स्टेशन से 8 मिनट के विलंब से सुबह 11:00 बजे चली थी। 11.06 बजे यह ट्रेन टुड़ीगंज स्टेशन से आगे बढ़ी। करीब 1 मिनट के बाद ही यह हादसा हो गया। 


बताया जा रहा है कि, जैसे ही टुड़ीगंज स्टेशन के  नुआंव गुमटी के समीप ट्रेन पहुंची। एस-7 डिब्बे का कपलिंग टूटकर अलग हो गया। एसी के साथ एस-7 डिब्बा आगे निकल गया। शेष डिब्बे ट्रैक पर रुक गए। इसी दौरान ड्राइवर की नजर पड़ते ही उसने गाड़ी को रोक दिया। इस दुर्घटना के बाद से डाउन मेन लाइन पर परिचालन ठप है। इस दुर्घटना में किसी यात्री के हताहत होने की खबर नहीं है। रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंच रहे है। डाउन में परिचालन कब बहाल होगा। इस बारे में कुछ भी बताने से रेलवे के कर्मी बच रहे है।