ब्रेकिंग
Bihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेटBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेट

बेगूसराय: शराबी को दारू का ग्लास देने से बुजुर्ग ने किया मना, दारूबाज ने पीट-पीटकर मार डाला

BEGUSARAI: बेगूसराय में क्राइम की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं. बिहार में पूर्ण शराबबंदी है, बावजूद इसके कानून की धज्जियां उड़ रही हैं. बेगूसराय के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में क्राइम की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं. बिहार में पूर्ण शराबबंदी है, बावजूद इसके कानून की धज्जियां उड़ रही हैं. बेगूसराय के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सूजा गांव में नशे में टल्ली होकर एक शराबी ने बुजुर्ग से दारू का ग्लास मांगा. ग्लास नहीं देने पर दारूबाज ने बुजुर्ग को पीट-पीटकर मार डाला. 


मृतक बुजुर्ग की पहचान सूजा गांव निवासी राम रतन सिंह के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि बीती रात मृतक राम रतन सिंह अपने दुकान पर बैठा हुआ था उसी वक्त शराबी मनोज साह ने रामरतन से शराब पीने के लिए ग्लास मांगा. जब बुजुर्ग ने ग्लास देने से शराबी को इंकार किया तो मनोज साह उसे दुकान से खींचकर पीट-पीटकर अधमरा कर दिया.


परिवार के लोग जब तक मौके पर पहुंचते आरोपी मनोज साह मौके से फरार हो गया. परिजनों ने आनन-फानन में इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल में बुजुर्ग को भर्ती कराया जहां आज सुबह इलाज के दौरान राम रतन सिंह की मौत हो गई. पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.


टैग्स
रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता