ब्रेकिंग
Vikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहतVikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहत

बिहार: बारात निकलने के दौरान हर्ष फायरिंग, युवक ने की ताबड़तोड़ फायरिंग; वीडियो हुआ वायरल

BEGUSARAI: बेगूसराय में अब एक हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में बारात निकालने के दौरान दूल्हा बना युवक अपने परिजनों के साथ ठुमके लगा रहा था। इसी दौरान वहां म

बिहार: बारात निकलने के दौरान हर्ष फायरिंग, युवक ने की ताबड़तोड़ फायरिंग; वीडियो हुआ वायरल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में अब एक हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में बारात निकालने के दौरान दूल्हा बना युवक अपने परिजनों के साथ ठुमके लगा रहा था। इसी दौरान वहां मौजूद एक युवक ने पिस्टल निकाला और ताबड़तोड़ 6 राउंड फायरिंग कर दी।


दरअसल, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के वासुदेवपुर गांव का यह पूरा वीडियो है, जहां 14 दिसंबर की रात शादी के लिए बारात निकल रही थी। बारात रवाना होने से पहले दूल्हा और बाराती गाड़ियों के आगे डांस कर रहे हैं। इसी दौरान एक युवक ने पिस्तौल से हर्ष फायरिंग शुरू कर दी। युवक ने करीब 6 राउंड फायरिंग की। इस दौरान वहां मौजूद किसी शख्स ने हर्ष फायरिंग का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया जो तेजी से वायरल हो रहा है।


बेगूसराय में लगातार हर्ष फायरिंग और हथियार के साथ सामने आ रहे वीडियो पर पुलिस एक्शन ले रही है और अबतक कई आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। इसके बावजूद न तो हर्ष फायरिंग थमने का नाम ले रहा है और ना ही हथियार प्रदर्शन के ही मामले कम हो रहे हैं। हर्ष फायरिंग में जिले में अबतक कई लोगों की जान भी जा चुकी है, फिर भी लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। हर्ष फायरिंग का नया वीडियो सामने आने के बाद पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता