ब्रेकिंग
महिला के साथ बदसलुकी करना पड़ गया महंगा, डीएसपी ने नौला पिकेट प्रभारी अखिलेश को किया सस्पेंडबिहार में भ्रष्टाचार पर एक्शन: रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार CO सस्पेंड, मंत्री बोले- नहीं बचेंगे एक भी भ्रष्टाचारी19 दिनों से अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक से मिली डिंपल यादव, 20 जुलाई के मार्च में युवाओं को शामिल होने की अपीलपुरी जगन्नाथ रथयात्रा में भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत; 200 से अधिक घायल, भक्तों के बीच भारी अफरा-तफरीपटना में निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने डोरी खींचकर किया शुभारंभमहिला के साथ बदसलुकी करना पड़ गया महंगा, डीएसपी ने नौला पिकेट प्रभारी अखिलेश को किया सस्पेंडबिहार में भ्रष्टाचार पर एक्शन: रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार CO सस्पेंड, मंत्री बोले- नहीं बचेंगे एक भी भ्रष्टाचारी19 दिनों से अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक से मिली डिंपल यादव, 20 जुलाई के मार्च में युवाओं को शामिल होने की अपीलपुरी जगन्नाथ रथयात्रा में भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत; 200 से अधिक घायल, भक्तों के बीच भारी अफरा-तफरीपटना में निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने डोरी खींचकर किया शुभारंभ

बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए ये क्या बोल गए मांझी, नीतीश जी का बोलते-बोलते मुंह थेथरा गया है, देखें VIDEO

PATNA : बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने बजट के बहाने बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोला है। मांझी ने विशेष राज्य के दर्जे की मांग पर तल्ख टिप्पणी करते हुए बहुत

FirstBihar
Anurag Goel
3 मिनट

PATNA : बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने बजट के बहाने  बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोला है। मांझी ने विशेष राज्य के दर्जे की मांग पर तल्ख टिप्पणी करते हुए बहुत कुछ कह गए। उन्होनें नीतीश कुमार को कह दिया कि वे कमजोर सीएम हो चुके हैं। 


जीतन राम मांझी ने बजट के दौरान फर्स्ट बिहार संवाददाता राहुल सिंह से खास बातचीत करते हुए बिहार के विशेष राज्य के दर्जे की मांगी की चर्चा की। उन्होनों कहा कि बिहार के सीएन नीतीश कुमार का तो बिहार के विशेष राज्य का दर्जा मांगते-मांगते मुंह थेथरा गया लेकिन केन्द्र सरकार इस पर कोई पहल नहीं कर रही है। बजट के मौके पर विशेष राज्य की चर्चा छेड़ते हुए मांझी ने नीतीश कुमार को खूब खरी-खोटी भी सुनाई । मांझी के कहा कि मैं नीतीश कुमार का प्रशंसक रहा हूं लेकिन आज के वक्त वे कमजोर हो चुके हैं। कठपुतली की तरह काम कर रहे हैं वे। बीजेपी के इशारे पर नीतीश कुमार चल रहे हैं उनका कोई अपना डिसीजन नहीं रह गया है। वहीं पीके के मामले का उदाहरण देते हुए कहा कि नीतीश कुमार ने बीजेपी से दवाब पड़ने के बाद ही प्रशांत किशोर को पार्टी से हटा दिया। सीएए-एनआरसी का वे पार्टी के अंदर रहकर विरोध कर रहे थे बीजेपी को खरी-खरी सुना रहे थे जो आलाकमान को रास नहीं आया। 


जीतन राम मांझी ने कहा कि वर्तमान केन्द्र की सरकार से हमे कोई आशा भी नहीं है। उन्होनें कहा कि सरकार बेरोजगारी, महंगाई के मुद्दे पर फेल्योर है। किसान आत्महत्या कर रहा है। मजदूरों का पलायन रोक पाने में भी सरकार विफल है। गरीबों को सामाजिक सुरक्षा देने में भी केन्द्र सरकार फेल है। मांझी ने कहा कि केन्द्र सरकार की सारी योजनाएं फेल हो गयी है। इसी फेल्योर को छिपाने के लिए सरकार सीएए-एनआरसी और हिंदु-मुसलमान के मुद्दे में देश को उलझा रही है। 


टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Rahul Singh

FirstBihar संवाददाता