1st Bihar Published by: 9 Updated Jul 25, 2019, 7:38:33 PM
- फ़ोटो
PATNA: बिहार माध्यमिक शिक्षा संघ के छात्र कल्याण परिषद की तरफ से 27 जुलाई को नेत्रहीन बच्चों के बीच ब्रेल किट का वितरण किया जाएगा. इस किट की मदद से नेत्रहीन बच्चों के लिए ब्रेल कागज, स्लेट, किताबों का वितरण किया जाएगा. इस बात की जानकारी बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रवक्ता ने दी. इस किट के वितरण के बारे में बोलते हुए मीडिया प्रभारी ने कहा कि बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ का छात्र कल्याण परिषद समय-समय पर राज्य के शैक्षणिक वातवरण, गुणवत्ता पूर्ण और सूबे में बेहतर शिक्षा व्यवस्था के निर्माण के लिए कई तरह के कार्यकर्मों का आयोजन करती है. उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का आयोजन इसी सामाजिक दायित्वों के निर्वहन के लिए किया जा रहा है. बच्चों के बीच ब्रेल किट के वितरण के दौरान सूबे के सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री नीरज कुमार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे.