1st Bihar Published by: 7 Updated Aug 06, 2019, 6:43:05 PM
- फ़ोटो
PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है राजधानी पटना से जहां एक छात्र ने सुसाइड कर ली है. मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है. घटनास्थल पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. पूरी घटना पटना के कंकड़बाग थाना इलाके के पीसी कॉलोनी की है. जहां एक स्टूडेंट ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. मृतक छात्र की पहचान समस्तीपुर जिले के रहने वाले हिमांशु कुमार के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि हिमांशु पटना में एक निजी मकान में रहकर मेडिकल की तैयारी कर रहा था. मिली जानकारी के मुताबिक मृतक युवक के माता-पिता शिक्षक हैं. घटना की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया है. बताया जा रहा है कि लव अफेयर के चक्कर में युवक ने सुसाइड की है. हिमांशु कई दिनों से तनाव में चल रहा था. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले ने छात्र के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेज दिया है. पुलिस सभी बिंदुओं पर मामले की छानबीन कर रही है. पटना से राजन सिंह की रिपोर्ट