BREAKING: जमुई में कुएं से मिला 4 शव, महिला और 3 बच्चा शामिल

1st Bihar Published by: Updated Tue, 19 Jul 2022 10:39:23 AM IST

BREAKING: जमुई में कुएं से मिला 4 शव, महिला और 3 बच्चा शामिल

- फ़ोटो

JAMUI: इस वक्त की बड़ी खबर जमुई से आ रही है, जहां घुटवे गांव में कुएं से 4 शव मिला है। एक साथ 4 शव बरामद होने के बाद इलाके मं हड़कंप मच गया है। इसमें महिला और 3 बच्चों का शव शामिल है। मायके वालों ने हत्या की आशंका जतायी है।  मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। 



इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं एक साथ 4 शव मिलने के बाद तरह-तरह की बात सामने आ रही है। महिला के मायके वालों का आरोप है कि महिला और तीन बच्चों की हत्या कर दी गई और सभी का शव कुएं में फेंक दिया गया। हालांकि फिलहाल इस पर कोई कुछ भी कहा नहीं जा सकता है।



जैसे-जैसे लोगों को घटना की सूचना मिल रही है वे घटनास्थल पर पहुंच रहे हैं। वहीं, सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच में जुटी हुई है।